राशिफल व पंचांग | 31st दिसम्बर 2022

आज और कल का दिन खास 
  • 31st दिसम्बर 1984 को राजीव गाँधी आज ही के दिन 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
  • 1st जनवरी 2023 : ईस्वी सन् 2023 का आगाज।
  • 1st जनवरी 1862 को भारतीय दंड संहिता लागू हुई।
आज का राशिफल | 31st दिसम्बर, 2022, शनिवार

मेष राशि : मेष राशि वालों के कार्यों में विघ्न आने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। मन अस्थिरता से भरा रहने का योग है। यात्रा में आज आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इससे मन भी अस्थिर और विचलित हो सकता है। गुरु मंत्र का जप करना शुभ रहेगा। 

वृषभ राशि : आज की गई यात्रा से आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। विरोधी परास्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य भी पूर्ण होने के योग हैं। अधूरी इच्‍छाओं की भी पूर्ति होने के योग हैं। 

मिथुन राशि : आज आपके जीवन में उतार-चढ़ाव और बाधाओं के बावजूद भी आपको धनलाभ होने का योग है। इसके अलावा आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसका प्रतिफल आने वाले समय में मिलेगा। यह आपके लिए काफी सुखद अनुभव साबित हो सकता है। इसके अलावा आज परिवार के साथ आपका दिन शुभ रहने का योग है। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd सितम्बर 2022

कर्क राशि : आज आपके प्रभाव और कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्‍ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। विशिष्‍ट लोगों से संपर्क बनने के भी अवसर सामने आएंगे। आज के दिन सुखद यात्रा का भी योग बन रहा है। इसके अलावा उन्‍नति का भी योग है। शत्रु भी परास्‍त होंगे। 

सिंह राशि : आज अगर आपको यात्रा करनी पड़े तो सोच-समझकर ही करें। अन्‍यथा हो सकता है कि असुविधा का सामना करना पड़े। खानपान में भी आज सावधानी बरतने की जरूरत है। अन्‍यथा तबियत बिगड़ सकती है। इसके अलावा आज लापरवाही के चलते प्रिय वस्‍तु के खोने की भी आशंका है। ऐसे में जरूरी है कि प्रत्‍येक कार्य में सावधानी बरतें। 

कन्या राशि : आज आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे। इससे प्रत्‍येक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। शत्रु भी परास्‍त होंगे। मित्र और परिवार के सभी सदस्‍यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी मदद से आज किसी की जिंदगी में सुख के क्षण भी आ सकते हैं। 

तुला राशि : आज आपको कार्यक्षेत्र के चलते आस-पास की यात्रा करना पड़े। यह आपके लिए सुखद भी हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा इससे आप प्रसन्‍नता का अनुभव करें। इसके अलावा परिवार के वरिष्‍ठों का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से भी प्रसन्‍नता का योग है। किसी उपहार मिलने का भी योग है। 

वृश्चिक राशि : आज आपको प्रेम संबंधों में निराशा लगने के आसार हैं। इसके अलावा हो सकता है कि आपको किसी वजह से निराशा हो। लेकिन मन को शांत रखें और भविष्‍य की चिंता न करें। ईश्‍वर का स्‍मरण करें सब बेहतर होगा। आज आपको कर्मक्षेत्र में धनार्जन के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा। व्‍यर्थ की भागदौड़ भी हो सकती है। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 5th जुलाई 2025

धनु राशि : आज किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्‍न होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने का भी योग है। इसके अलावा नए अवसरों की संभावनाएं भी दस्‍तक दे रही हैं। जरूरत बस इन्‍हें समझने की है। अन्‍यथा अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। इसलिए सतर्क रहें और अवसर का लाभ लें। 

मकर राशि : आज आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होने के योग हैं। आज आप जो भी कार्य सोचेंगे वह पूरा कर सकते हैं। लेकिन जरूरी है कि कार्य को पूरी मेहनत और लगन से करें। नौकरी में उच्‍चाधिकारी का समर्थन मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। किसी बड़ी जिम्‍मेदारी का उत्‍तरदायित्‍व भी आपको सौंपा जा सकता है। अचानक धनलाभ भी हो सकता है। 

कुंभ राशि : आज किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें। अन्‍यथा खुद का ही नुकसान कर बैठेंगे। इसके अलावा आज व्‍यय अधिक और आय कम की भी स्थिति नजर आ रही है। ऐसे में सोच-समझकर व्‍यय करना बेहतर होगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। नियमित रूप से चिकित्‍सीय परामर्श लेते रहें। 

मीन राशि :आज के दिन आपको सफलता और विफलता दोनों का ही सामना करना पड़ सकता है। लेकिन परेशान न हों, ईश्‍वर और माता-पिता का स्‍मरण करें, आपको सफलता मिलेगी। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने के बारे में विचार कर सकते हैं लेकिन कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।

आज का पंचांग | 31st दिसम्बर 2022, शनिवार
  • तिथि : नवमी – 06:35 PM
  • नक्षत्र : रेवती – 11:47 AM
  • करण : कौलव – 06:35 PM | तैतिल – 06:50 AM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : परिघ – 08:18 AM
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 07:13 AM
  • सूर्यास्त : 05:34 PM
  • चन्द्रमा : मीन – 11:47 AM
  • राहुकाल : 09:48 – 11:06 AM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : पोष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:03 – 12:44 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 11th सितम्बर 2023

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,296FansLike
112FollowersFollow
3,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles