राशिफल व पंचांग | 5th जुलाई 2025

आज और कल का दिन खास
  • 05 जुलाई 2025 : आशा दशमी व्रत आज।
  • 05 जुलाई 2025 : पुरी में उल्टा रथयात्रा आज।
  • 05 जुलाई 2025 : पुरी में पुनर्यात्रा आज।
  • 05 जुलाई 2025 : गिरिजा पूजा आज।
  • 06 जुलाई 2025 : देवशयनी एकादशी व्रत कल।
  • 06 जुलाई 2025 : विष्णु शयनोत्सव कल।
  • 06 जुलाई 2025 : डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती कल।

आज का राशिफल | 05 जुलाई 2025, शनिवार

मेष राशि : वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं और नई साझेदारी भी होने की संभावना है। लेकिन बढ़े हुए व्यय के कारण साझेदारी में कुछ समस्याएं पनप सकती है। सामाजिक कुछ लोग आप के किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें, कानूनी विवाद निपटेंगे।

वृष राशि : नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों के साथ अपने संबंधों के मामले में कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। अपने बॉस पर हावी होने की कोशिश न करें, वरना आप खुद मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप की दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th अगस्त 2023

मिथुन राशि : सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह अवधि निवेश प्रयासों के लिए भी परिपक्व है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मी जी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें। आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

कर्क राशि : लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

सिंह राशि : शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आर्थिक संचय में वृद्धि मन्द गति से हो सकती है। आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें, सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको सफलता प्राप्त होगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

कन्या राशि : आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठाएंगे। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

तुला राशि : आकस्मिक लाभ के अलावा साझेदारी से आपके लिए कुछ बेहतरीन प्रोत्साहन मिल सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत कर सकते हैं। आलस्य से बचकर रहें, वरना बने बनाए काम बिगड़ जाएंगे। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th जून 2023

वृश्चिक राशि : वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बन जाएंगी। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो आपके हितचिंतक रहेंगे उनसे आपकी भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। कीर्ति बढ़ेगी।

धनु राशि : वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। जिसे आप किसी काम का नहीं समझते थे, आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग बन रहा है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है, सतर्क रहें। आज कार्य सिद्धि होंगे।

मकर राशि : क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। राजनेताओं को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज आपका दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात और आत्मबल में मजबूती आयेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

कुम्भ राशि : अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है।आलस्य त्यागें और समय पर अपना काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

मीन राशि : त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में समस्या हो सकती है। आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 27th सितम्बर 2022
आज का पंचांग | 05 जुलाई 2025, शनिवार  
  • तिथि : दशमी – 07:01 PM
  • नक्षत्र : स्वाति – 07:51 PM 
  • करण : तैतिल – 05:47 AM
  • गर : 07:01 PM 
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : सिद्ध – 08:35 PM
  • वार : शनिवार   
  • सूर्योदय : 05:28 AM 
  • सूर्यास्त : 07:22 PM
  • चन्द्रमा : तुला
  • राहुकाल : 08:56 – 10:41 AM 
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : आषाढ
  • मास पूर्णिमांत : आषाढ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:57 – 12:53 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,277FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles