राशिफल व पंचांग | 29th फरवरी 2024

आज और कल का दिन खास
  • 29 फरवरी 1896 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्मदिन।
  • 01 मार्च 1909 को टाटा आयरन एण्ड स्टील कंपनी की स्थापना हुई।
आज का राशिफल | 29 फरवरी, 2024, गुरुवार

मेष राशि – शुभता और सहजता बढ़त पर रहेंगे। सृजनात्मकता, सक्रियता और संवेदनशीलता को बल मिलेगा। प्रभावशीलता और आत्मविश्वास से कार्य सधेंगे। आगामी कुछ व्यक्तिगत प्रयासों को बल देने वाले।

वृषभ राशि – साहस से सभी को प्रभावित करेंगे। वाणिज्यिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करें। समबन्ध मधुर रहेंगे। दिन खर्च बढ़ाने वाला और शुभकारक।

मिथुन राशि – आर्थिक मामले अनुकुल बने रहेंगे। मित्रों में प्रभावशील रहेंगे। कारोबारी भेंट वार्ताओं में अच्छा करेंगे। प्रदर्शन संवार पर रहेगा। शार्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। दिन लाभकारक।

कर्क राशि – महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा संभव है। अधिकार और लाभ के मामले बेहतर बने रहेंगे। सभी सहयोगी रहेंगे।करियर कारोबार उल्लेखनीय उपलब्धि जुड़ सकती है। दिन श्रेष्ठ।

सिंह राशि – सहजता और सकारात्मकता बढ़ेगी। भाग्य की प्रबलता से सभी काम बनेंगे। सम्बन्ध मजबूत होंगे। करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा। आत्मा की आवाज को अनसुना न करें। दिन श्रेष्ठ।

कन्या राशि – अच्छा सोचें और करें। सात्विक भोजन पर जोर दें सकारात्मकता हर प्रकार से सहायक होती है। भावुकता में कोई ऐसी बात न कहें कि बाद में असहज होना पड़े। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लायें। दिन सामान्य शुभ।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 11th मार्च 2026

तुला राशि – निजी जीवन हर्ष-आनंदमय रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। सबका साथ अनुकूलता बनाये रखेगा। आदरभाव पर जोर दें। दिन शुभकारक।

वृश्चिक राशि – पेशेवरता कार्यक्षेत्र में स्पष्टता और आत्मविश्वास के महत्वपूर्ण कारक है। अपनों के लिए समय निकालेंगे। आवश्यक जल्द करें। भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठायें। दिन शुभ।

धनु राशि – मतभेद और मनभेद दूर होंगे। परिस्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगीं। मित्रों के साथ हंसी ख़ुशी से समय बीतेगा। शिक्षार्थी बेहतर करेंगे। दिन शुभकारक। अनुशासन पर जोर दें।

मकर राशि – जो कहें या करें उसमें स्पष्टता रखें। क्योंकि कई समस्याएं तो सिर्फ इसलिए हो जाती हैं कि हम उचित सम्प्रेषण स्थापित नहीं कर पाते। दाम्पत्य में प्रेम और विशवास बढ़ेगा। दिन शुभ।

कुम्भ राशि – सामाजिकता और संबंधों को बल मिलेगा। सूचना एवं संपर्क बेहतर होगा। बंधुजनों में करीबी बढ़ेगी। अधिकतर कार्य स्वतः होते चले जायेंगे। दिन उत्तम फलकारक। सक्रीय रहें।

मीन राशि – उत्सव अयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। अपनों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्र सम्बन्ध मजबूत होंगे। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। संग्रह पर जोर देंगे। दिन उत्तम।

आज का पंचांग | 29 फरवरी 2024, गुरुवार
  • तिथि : पंचमी – 06:24 AM
  • नक्षत्र : चित्रा – 10:23 AM       
  • करण : कौलव – 05:26 PM | तैतिल – 06:24 AM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : वृद्धि – 05:54 PM             
  • वार : गुरुवार
  • सूर्योदय : 06:46 AM 
  • सूर्यास्त : 06:20 PM
  • चन्द्रमा : तुला
  • राहुकाल : 02:00 – 03:27 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:10 -12:56 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 16th अप्रेल 2024

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,275FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles