राशिफल व पंचांग | 30th मार्च 2025

आज और कल का दिन खास
  • 30 मार्च 2025 : विक्रम संवत 2082 आज से होगा प्रारम्भ।
  • 30 मार्च 2025 : चैत्र नवरात्र आज से शुरू।
  • 30 मार्च 2025 : गुड़ी पड़वा आज।
  • 30 मार्च 2025 : सिंजारा आज।
  • 30 मार्च 2025 : चेटीचंड आज।
  • 31 मार्च 2025 : गणगौर पूजन कल।
  • 31 मार्च 2025 : मत्स्य जयंती कल।
  • 31 मार्च 2025 : मनोरथ तृतीया व्रत कल।
  • 31 मार्च 2025 :  अरुन्धती व्रत व पूजन कल।
  • 31 मार्च 2025 : सौभाग्य शयन व्रत कल।
  • 31 मार्च 2025 : ईदुल फितर कल।
आज का राशिफल | 30 मार्च, 2025, रविवार

मेष राशि : सामाजिक लोगों से व्यवहार से नाराज रहेंगे। किसी की बातों से मन दुखी होगा। व्यवसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहेंगे।

वृषभ राशि : निजी जीवन में किये प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिलने से तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आडंबरों से दूर रहें। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि : समय-समय पर अपने किये कार्यों का अवलोकन करें। निर्माण कार्य को आर्थिक पक्ष प्रभावित करेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है।

कर्क राशि : अपने काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजनों का बजट तय होगा। मित्रों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। आज जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए।

सिंह राशि : आज का दिन आप के करियर के लिए महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख-शांति कायम रखने के प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 14th अप्रेल 2025

कन्या राशि : सुनते सब की हैं करते मन की हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव व्याकुलता बढ़ायेंगे। कार्यस्थल पर शांति एवं दूरदर्शिता से कार्य करें। आजीविका की ओर विशेष ध्यान दें। संतान सुख संभव है।

तुला राशि : अपने विचारों को शुद्ध रखें। रचनात्मक कार्यों में आप की व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में किये निवेश से लाभ होगा। कारोबार में प्रारंभ की आपकी योजना सफल होगी। आलस्य उन्नति में बाधक साबित होगा।

वृश्चिक राशि : धर्म के क्षेत्र में विशिष्टजन का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। वाणी में मधुरता लाना आवश्यक है। परिवार में किसी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी।

धनु राशि : किसी भी काम को करने के लिए पूरी जानकारी रखें, फिर कोई निर्णय लें। मनोस्थिति व्याकुल करेगी। आपके पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अग्रसर रहेंगे।

मकर राशि : आज वाहन प्राप्ति के सुखद योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। मित्रों की मदद से लाभ होगा। धन-संपत्ति के मामले सुलझेंगे। परिजनों के द्वारा आप की निंदा होगी। व्यापार विस्तार के योग है।

कुम्भ राशि : मित्रों के साथ किसी नई योजनाओं को अंजाम देंगे। समय नष्ट न करें। कार्यस्थल पर संघर्ष अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि की कमी रहेगी। आर्थिक हानि का योग है।

मीन राशि : अपनों का साथ आगे बढऩे में मददगार होगा। व्यापार-व्यवसाय में हो रहे नुकसान चिंता बढ़ा सकते है। संतान के किए कार्यों से मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य लंबित होंगे।

आज का पंचांग | 30 मार्च 2025, रविवार  
  • तिथि : प्रतिपदा – 12:51 PM
  • नक्षत्र : रेवती – 04:35 PM
  • करण : बव – 12:51 PM
  • बालव : 11:02 PM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : एन्द्र – 05:53 PM
  • वार : रविवार  
  • सूर्योदय : 06:14 AM
  • सूर्यास्त : 06:37 PM
  • चन्द्रमा : मीन – 04:35 PM
  • राहुकाल : 05:04 – 06:37 PM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत : चैत्र
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:01 – 12:50 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th फरवरी 2024

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,276FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles