राशिफल व पंचांग | 14th अप्रेल 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 14 अप्रेल 2024 : यमुना जयंती आज।
  • 14 अप्रेल 2024 : डॉ अम्बेडकर जयंती आज।
  • 15 अप्रेल 1994 को भारत सहित 109 देशों द्वारा ‘गैट’ समझौते की स्वीकृति।
  • 15 अप्रेल 2024 : विश्व कला दिवस कल।
आज का राशिफल | 14th अप्रेल, 2024, रविवार

मेष राशि : अपने विवेक से काम करें, आप चाह कर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि : कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि : बोलते कुछ है और करते कुछ हैं। पहले खुद समझें करना क्या है। नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

कर्क राशि : आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें। धोखा होने के पुरे योग है। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।

सिंह राशि : अपने करियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान हो सकता है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 30th दिसंबर 2023

कन्या राशि : नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।

तुला राशि : दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की न समझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक राशि : अपनी जीवनशैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे। 

धनु राशि : अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नती से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।

मकर राशि : आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि : निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बड़ा सकते है। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि : सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते है, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

आज का पंचांग | 14th अप्रैल 2024, रविवार
  • तिथि : षष्ठी – 11:46 AM  
  • नक्षत्र : आद्रा – 01:35 AM
  • करण : तैतिल – 11:46 AM | गर – 11:54 PM   
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : अतिगंड – 11:32 PM
  • वार : रविवार
  • सूर्योदय : 05:56 AM 
  • सूर्यास्त : 06:46 PM
  • चन्द्रमा : मिथुन 
  • राहुकाल : 05:10 – 06:46 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : चैत्र
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:55 -12:47 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th सितम्बर 2022

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,295FansLike
112FollowersFollow
3,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles