आज और कल का दिन खास
- 02 मई 2024 : चंडिका नवमी आज।
- 02 मई 2024 : गुरु अर्जुन देव जयंती (नानकशाही मत से)।
- 02 मई 2024 : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कल।
- 02 मई 2024 : पंचक प्रारंभ आज से।
- 03 मई 2024 : मुनि सुब्रतनाथ जयंती कल।
- 03 मई 2024 : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कल।
आज का राशिफल | 2 मई, 2024, गुरुवार
मेष राशि : आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि : समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें, मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। धन का अपव्यय संभव है।
मिथुन राशि : अनचाहे काम करना होंगे। दांपत्य संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। आज कोई नई योजना बन सकती है। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।
कर्क राशि : कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना लाभदायक रहेगा। संतान के काम पर नजर रखें।
सिंह राशि : परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी और शुभ कार्य ठीक से संपन्न होंगे।
कन्या राशि : दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बतायें। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।
तुला राशि : दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करें आपको सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है।
वृश्चिक राशि : निर्माणकार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।
धनु राशि : रुके हुए निर्माणकार्यों में गती आयेगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
मकर राशि : नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।
कुंभ राशि : आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं
मीन राशि : आप की मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।
व्रत करने के होते हैं क्या फायदे, सुनकर रह जाएंगे हैरान
— 2YoDoINDIA News Network (@2yodoindia) May 1, 2024
For Horoscope visit : https://t.co/p1sxvO7Edk
For more news visit : https://t.co/98KV4yIruC#2YoDoINDIA #Fast #Fasting #FastingBenefits #Horoscope #Astrology #Panchang pic.twitter.com/UFqw9FcUyA
आज का पंचांग | 2 मई 2024, गुरुवार
- तिथि : नवमी – 01:55 AM
- नक्षत्र : घनिष्ठा – 01:49 AM
- करण : तैतिल – 03:02 PM | गर – 01:55 AM
- पक्ष : कृष्ण
- योग : शुक्ल – 05:18 PM
- वार : गुरुवार
- सूर्योदय : 05:39 AM
- सूर्यास्त : 06:57 PM
- चन्द्रमा : मकर – 02:33 PM
- राहुकाल : 01:57 – 03:37 PM
- विक्रमी संवत् : 2081
- शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
- मास : वैशाख
- शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:51 – 12:44 PM
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।