राशिफल व पंचांग | 29th जून 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 29 जून 2024 : बोहराष्टमी आज।
  • 29 जून 2024 : राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस आज।
  • 29 जून 2024 : विश्व हस्तमिलान दिवस आज।
  • 30 जून 2024 : पंचक कल होंगे समाप्त।
आज का राशिफल | 29 जून, 2024, शनिवार

मेष राशि : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें, अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते है।

वृषभ राशि : अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि : अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि : बातें कम और काम ज्यादा करें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।

सिंह राशि : अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं, संभल जायें। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 7th दिसम्बर 2025

कन्या राशि : आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।

तुला राशि : आपकी मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

वृश्चिक राशि : आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखाएं एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।

धनु राशि : नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मकर राशि : अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें, अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुम्भ राशि : अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।

मीन राशि : अपने बलबूते पर काम करें। दुसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

आज का पंचांग | 29 जून 2024, शनिवार
  • तिथि : अष्टमी – 02:22 PM 
  • नक्षत्र : उत्तराभाद्रपद – 08:50 AM 
  • करण : कौलव – 02:22 PM | अगले दिन | तैतिल – 01:21 AM   
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : शोभन – 06:53 PM 
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 05:26 AM 
  • सूर्यास्त : 07:22 PM
  • चन्द्रमा : मीन  
  • राहुकाल : 08:55 – 10:39 PM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास : ज्येष्ठ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:56 -12:52 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th मार्च 2026

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,289FansLike
110FollowersFollow
2,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles