राशिफल व पंचांग | 2nd जुलाई 2025

आज और कल का दिन खास
  • 02 जुलाई 2025 : विवस्वत सप्तमी आज। 
  • 02 जुलाई 2025 : विश्व खेल पत्रकार दिवस आज।
  • 02 जुलाई 2025 : मां ताप्ती जयंती आज।
  • 03 जुलाई 2025 : ओडिशा में कल मनाई जाएगी परशुराम अष्टमी।
  • 03 जुलाई 2025 : मासिक दुर्गाष्टमी कल।
  • 03 जुलाई 2025 : त्रिपुरा में कल की जाएगी खरसी पूजा।
आज का राशिफल | 02 जुलाई 2025, बुधवार

मेष राशि : संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान में वृद्धि होगी। आनाज तिलहन में निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें, हानि होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है।

वृषभ राशि : आज का दिन आप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नये रिश्ते आज जुडऩे वाले है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। यात्रा शुभ रहेगी।

मिथुन राशि : कई दिनों से जो बात आप कहना चाह रहे थे, आज कहने का अवसर मिल सकता है। रुके कार्यों में आप के राजनितिक संबंध का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे, अर्थव्यवस्था में सुधार के योग है। निर्णय समय पर लेना सीखें।

कर्क राशि : आपकी व्यवहार कुशलता और समझदारी से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। आप जो भी करें पहले किसी अनुभवी से राय लें फिर किसी कार्य की शुरुआत करें। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 1st अप्रेल 2024

सिंह राशि : अपने कार्य से ज्यादा आप को दूसरों के कार्यों में दखल देना पसंद है। ज्यादा बोलना आप के लिए मुसीबत बन सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा। आज किसी शिव मंदिर जाकर दूध से अभिषेक करें। आर्थिक लाभ व मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या राशि : लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।

तुला राशि : नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि : दोस्तों से अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अचानक धनलाभ होगा। कोर्ट-कचहरी आदि में धन लगेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे।

धनु राशि : आपके अपनों द्वारा आपका सहयोग न करने से दुखी होंगे। राजनीति में आप अपना हुनर आजमा सकते हंै। सफलता के योग हैं। वैवाहिक रिश्तों के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर राशि : सभी को साथ में लेकर चलें। वाहन पर खर्च होगा। व्यवसायिक नई योजना से लाभ होगा। पार्टी-का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे। शरीर कष्ट संभव है। विवाद से बचें।

कुंभ राशि : शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। नए लोगों से संपर्क होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आयेंगे। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। मित्रों से संपर्क मजबूत होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 1st अक्टूबर 2023

मीन राशि : आप जो करना चाहते हैं उसके पहले रणनीति तैयार करें। अपनी सूझ-बूझ से रुके काम पूरे करवा लेंगे। आप क्रोध बहुत करते हैं, संयत रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

आज का पंचांग | 02 जुलाई 2025, बुधवार  
  • तिथि : सप्तमी – 12:00 PM
  • नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी – 11:07 AM 
  • करण : वणिज : 12:00 PM

अगले दिन

  • विष्टि : 01:01 AM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : वरियान – 05:45 PM
  • वार : बुधवार   
  • सूर्योदय : 05:26 AM 
  • सूर्यास्त : 07:23 PM
  • चन्द्रमा : कन्या
  • राहुकाल : 12:24 – 02:09 PM 
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : आषाढ
  • मास पूर्णिमांत : आषाढ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नहीं

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,260FansLike
112FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles