राशिफल व पंचांग | 29th सितम्बर 2025

आज और कल का दिन खास

  • 29 सितम्बर 2025 : दुर्गा सप्तमी आज।
  • 30 सितम्बर 2025 : महाष्टमी कल।
  • 30 सितम्बर 2025 : दुर्गा अष्टमी कल।
  • 30 सितम्बर 2025 : सरस्वती पूजन कल।

आज का राशिफल | 29 सितम्बर, 2025, सोमवार

मेष राशि : नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे है। समझ और संभलकर कार्य करें सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धनलाभ होगा। साझेदारी संभल कर करें। आज चांदी कि कोई वस्तु जरूर खरीदें।

वृषभ राशि : आप की कार्य पद्धति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युत उपकरण पर खर्च संभव है।

मिथुन राशि : जो भी करें बहुत होशियारी और समझदारी से करें। कई लोगों की नजर आप पर है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

कर्क राशि : अध्ययन में रुचि न होने से परिवारजनों से अनबन हो सकती है। अचानक हानि संभव है। व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। घर के मंदिर में आज श्रीयंत्र की स्थापना जरूर करें।

सिंह राशि : परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा। मन में कार्यसिद्धि होगी। भवन निवेश शुभ रहेगा। मस्तिष्त पीड़ा संभव है। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है।

कन्या राशि : आपके व्यवहार के कारण लोग आप की तारीफ करेंगे। वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। गलत मार्ग पर जा कर जोखिम न लें। विवाद से बचें। भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 1st फरवरी 2025

तुला राशि : संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासन-प्रशासन से सहयोग मिलेगा। परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। वायदा बाजार में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि : निवेश करने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। विवाद न करें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। झूठ बोलने से बचें। जीवनसाथी के लिए आज उपहार जरूर ले जाएं। आपके घर की लक्ष्मी प्रसन्न होगी।

धनु राशि : घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। स्वर्ण की प्राप्ति संभव है।

मकर राशि : आप बोलते कुछ हैं, करते कुछ है। निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे। आप का मन अत्यंत चंचल है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। शरीर सुस्त रहेगा। पुराना रोग उभर सकते हैं। परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें।

कुम्भ राशि : आकस्मिक धनलाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ खऱाब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज कलम कुमकुम जरूर खरीदें।

मीन राशि : आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग सुगम हैं। भागदौड़ अधिक होगी। आभूषण की प्राप्ति होगी।

आज का पंचांग | 29 सितम्बर 2025, सोमवार

  • सप्तमी शुक्ल पक्ष,सोमवार
  • अश्विन मास
  • शरद, कालयुक्त 2082
  • त्यौहार : सरस्वती आवाहन, नवपत्रिका पूजा, नवपद ओली प्रारम्भ
  • शुभ मुहूर्त : 11:25 AM से 12:11 PM
  • राहुकाल : 7:19 AM से 8:48 AM
  • गुलिक काल : 1:17 PM से 2:47 PM
  • यमघण्टकाल : 10:18 AM से 11:48 AM
  • सूर्योदय : 5:49 AM
  • सूर्यास्त : 5:47 PM
  • चंद्रोदय : 12:18 PM
  • चन्द्रास्त : 10:39 PM
  • तिथि : शुक्ल पक्ष सप्तमी – 4:33 PM तक
  • नक्षत्र : मूल – 6:18 AM तक
  • योग : सौभाग्य – 1:01 AM तक
  • करण : वणिज – 4:28 PM तक
  • महीना अमान्त : अश्विन
  • महीना पूर्णिमांत : अश्विन
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : कन्या
  • चंद्र राशि : धनु
  • दिशाशूल : पूर्व
  • चंद्र निवास : पूर्व
  • ऋतु : शरद
  • अयन : दक्षिणायन
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd जनवरी 2023

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,216FansLike
112FollowersFollow
1,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles