राशिफल व पंचांग | 15th अप्रेल 2025

आज और कल का दिन खास
  • 15 अप्रैल 2025 : हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस आज।
  • 15 अप्रैल 2025 : विश्व कला दिवस आज। 
  • 16 अप्रैल 2025 : संकष्ट चतुर्थी व्रत कल। 
आज का राशिफल | 15 अप्रेल, 2025, मंगलवार

मेष राशि : अपने आप पर विश्वास रखें। दूसरों के भरोसे में ना रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यय बढ़ेंगे।

वृषभ राशि : अपनी दिनचर्या में बदलाव लायें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख संभव है।

मिथुन राशि : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे है।

कर्क राशि : आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि : कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

कन्या राशि : अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 21st दिसंबर 2023

तुला राशि : कम बोलें पर अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि : सोच से हट कर कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

धनु राशि : नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

मकर राशि : दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्टबल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।

कुंभ राशि : दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वास से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते है।

मीन राशि : समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

आज का पंचांग | 15 अप्रैल 2025, मंगलवार  
  • तिथि : द्वितीया – 10:58 AM 

अगले दिन 

  • नक्षत्र : विशाखा – 03:10 AM 
  • करण : गर – 10:58 AM

अगले दिन 

  • वणिज : 00:10 AM 
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : सिद्धि – 11:31 PM
  • वार : मंगलवार   
  • सूर्योदय : 05:56 AM 
  • सूर्यास्त : 06:46 PM
  • चन्द्रमा : तुला – 08:27 PM 
  • राहुकाल : 03:34 – 05:10 PM 
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : चैत्र
  • मास पूर्णिमांत : वैशाख 
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:55 – 12:47 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 30th जुलाई 2023

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,275FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles