राशिफल व पंचांग | 29th जनवरी 2025

आज और कल का दिन खास
  • 29 जनवरी 2025 : देवपितृकार्य अमावस्या आज।
  • 29 जनवरी 2025 : मौनी अमावस्या आज।
  • 29 जनवरी 2025 : कुम्भ का द्वितीय ( मुख्य ) शाही स्नान आज।
  • 30 जनवरी 2025 : गुप्त नवरात्र कल से होंगे शुरू।
  • 30 जनवरी 2025 : श्री वल्लभ जयंती कल।
  • 30 जनवरी 2025 : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कल।
  • 30 जनवरी 2025 : चन्द्रदर्शन कल।
  • 30 जनवरी 2025 : सर्वोदय दिवस कल।
  • 30 जनवरी 2025 : पंचक कल से होंगे प्रारम्भ।
आज का राशिफल | 29 जनवरी, 2025, बुधवार

मेष राशि :- आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्‍यक है। बहस में पड़ने से बचें। शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। वस्तुओं को संभालकर रखें।

वृषभ राशि :- विशेष उन्नतिकारक दिन है और कोई भी रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज क्रियान्वित करें, सफलता अवश्‍य मिलेगी। आज भाग्य आपके साथ है। बीते दिनों जिन लाभों से आप वंचित रह गए हैं, उन्हें पाने का समय आ गया है, धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। 

मिथुन राशि :- कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की सम्भावनाएं हैं, कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। आज आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जीवनसाथी अथवा कोई प्रिय व्यक्ति आपको विशेष सहयोग देगा। परिवार का कोई व्‍यक्ति आज आगे आकर आपकी मदद कर सकता है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 7th सितम्बर 2023

कर्क राशि :- यात्रा का योग है। भाग्य का साथ मिलेगा। उन्नतिकारक दिन है और बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ न कुछ प्राप्त जरूर होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही क्‍यों न दे। 

सिंह राशि :- आज अपनी प्रिय वस्तुओं, मोबाइल आदि का ध्यान रखें, लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं। कोशिश करें कि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। बिना सोचे किसी पर भी भरोसा न करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। 

कन्या राशि :- प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा, नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी। व्‍यापार में लाभ होगा।

तुला राशि :- धन के मामले में आज का दिन लाभदायक है। शत्रु निर्बल रहेंगे, भाग्य प्रबल रहेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। संघर्ष करेंगे तो सफलता अवश्‍य मिलेगी। मेहनत और धैर्य के साथ अपना काम करते रहें। परिणाम सकारात्‍मक प्राप्‍त होंगे। धन निवेश करने का विचार है तो आज का दिन अनुकूल है।

वृश्चिक राशि :- आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे और नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्‍त होगी। दांपत्‍य जीवन मधुर होगा। आज आपके रुके पड़े काम फिर से रफ्तार पकड़ सकते हैं। संभावनाओं पर विचार करते रहें। अच्‍छे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। आज किए गए कार्य भविष्‍य में लाभ प्रदान करेंगे। 

ALSO READ  नवग्रहों का महिलाओं के जीवन पर पड़ता है विशेष प्रभाव | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

धनु राशि :- क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्‍यक रूप से वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सावधान बरतें। प्रेम-प्रसंग के मामलों में आज सफलता मिलेगी। आज धन अनावश्यक रूप से खर्च हो सकता है। मानसिक तनाव की आशंका है। आपसे ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि :- आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। शुभ दिन है और भरोसेमंद व्यक्ति से आज लाभ अवश्‍य लें, लेकिन अनजाने शख्स से दूर रहें। आपके सभी काम आसानी से बनेंगे। धन के मामले में व्‍यापारी और नौकरीपेशा दोनों को लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्‍न रहेगा। 

कुंभ राशि :- आज आपके लिए कहीं से धनागमन हो सकता है। धन निवेश भी कर सकते हैं। अवश्‍य लाभ होगा। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। परिजन भी साथ देंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

मीन राशि :- आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा करने को मिल सकती है। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। संतान पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। दिन सुखमय बीतेगा। मित्रों के आगमन से मन प्रसन्‍न रहेगा।

आज का पंचांग | 29 जनवरी 2025, बुधवार 
  • तिथि : अमावस्या – 06:08 PM
  • नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा – 08:21 AM
  • करण : नाग – 06:08 PM

अगले दिन

  • किंस्तुघ्ना : 05:13 AM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : सिद्धि – 09:21 PM
  • वार : बुधवार
  • सूर्योदय : 07:11 AM 
  • सूर्यास्त : 05:57 PM
  • चन्द्रमा : मकर
  • राहुकाल : 12:34 – 01:55 PM 
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : पौष
  • मास पूर्णिमांत : माघ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नहीं
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 5th अप्रेल 2024

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,231FansLike
111FollowersFollow
2,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles