आज और कल का दिन खास
- 24 अक्टूबर 2024 : अहोई अष्टमी आज।
- 24 अक्टूबर 2024 : कालाष्टमी आज।
- 24 अक्टूबर 2024 : मथुरा में आज होगा राधा कुण्ड स्नान।
- 24 अक्टूबर 2024 : विश्व पोलियो दिवस आज।
- 24 अक्टूबर 2024 : संयुक्त राष्ट्र दिवस आज।
- 25 अक्टूबर 2024 : गुरु हरिराय पुण्य दिवस कल (प्रा. मत)।
- 25 अक्टूबर 2024 : पुष्य नक्षत्र कल।
आज का राशिफल | 24 अक्टूबर, 2024, गुरुवार
मेष राशि : कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा, विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। भाग्य पर भरोसा रखें और आगे बढ़ते जाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
वृषभ राशि : वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। आज माता-पिता के साथ भी आपका विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। आज आपको व्यर्थ की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बचें।
मिथुन राशि : पूरा दिन मंगलमय बीतेगा, मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, आज आपका मनोबल बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे और यात्रा आज मंगलमय होगी। आज के दिन आपको धन लाभ भी बड़ी मात्रा में हो सकता है। आज आपकी समस्याओं का भी अंत होगा।
कर्क राशि : धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। धन निवेश से लाभ होगा और आज किसी को उधार न दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। आपको किसी करीबी के लिए पैसों का आज इंतजाम भी करना पड़ सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनस के मामले में थोड़ा जोखिम उठाने से लाभ प्राप्त होगा।
सिंह राशि : उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह बना रहेगा, पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में भी सभी पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट भी शुरू हो सकते हैं। आज विपरीत के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
कन्या राशि : अत्यधिक खर्च से बचें, कार्यों में बाधाएं आएंगी। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। दांपत्य जीवन में आज कुछ विवाद बढ़ सकता है। परिवार के लोगों के बीच में आज किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। आज आप खाने में थोड़ी सावधानी रखें, सेहत बिगड़ सकती है।
तुला राशि : विशेष लाभ के योग हैं। रुके काम बनेंगे। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी और आज का दिन उन्नतिदायक है। आज आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। उच्च रक्तचाप के मरीजों को आज थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि : पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि, कार्यों में रुचि, सफलता एवं नई योजना भरा दिन है। सुख के साधन बढ़ेंगे। परिवार के बीच अच्छा मेलजोल रहेगा। पुराने समय से रुके पड़े सरकारी काम आज गति पकड़ सकते हैं। मित्रों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और यान प्राप्ति के योग हैं।
धनु राशि : भाग्य आज आपका साथ देगा, अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा, विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी, मंगलमय दिन है। धन निवेश में मुनाफा भी बढ़ेगा। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ होगा और आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। नई योजनाओं से लाभ होगा।
मकर राशि : आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा अवॉइड भी कर सकते हैं। वाहन धीमी गति से चलाएं। आज कारोबार आपका सामान्य रहेगा। भूमि-भवन और वाहन से जुड़ा आज कोई भी सौदा आपको नुकसान करवा सकता है। बेहतर होगा टाल दें।
कुंभ राशि : प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें। दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय चल रहा है। जीवनसाथी से भी सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ गपशप करने का समय निकाल पाएंगे।
मीन राशि : अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, उन्नतिदायक दिन है। शत्रु बलहीन रहेंगे और आय-सम्पति के लिए शुभ दिन है। सेहत के मामले में थोड़ी निराशा हो सकती है। आज हो सके तो यात्रा को भी टाल दें। चोट लगने की आशंका है।
आज का पंचांग | 24 अक्टूबर 2024, गुरुवार
- तिथि : अष्टमी – 02:01 AM
- नक्षत्र : पुष्य – पूर्ण रात्रि
- करण : बालव – 01:35 PM
अगले दिन
- कौलव : 02:01 AM
- पक्ष : कृष्ण
अगले दिन
- योग : साध्य – 05:21 AM
- वार : गुरुवार
- सूर्योदय : 06:27 AM
- सूर्यास्त : 05:42 PM
- चन्द्रमा : कर्क
- राहुकाल : 01:29 – 02:53 PM
- विक्रमी संवत् : 2081
- शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
- मास अमांत : आश्विन
- मास पूर्णिमांत : कार्तिक
- शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:42 – 12:27 PM
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।



