राशिफल व पंचांग | 11th मार्च 2025

आज और कल का दिन खास
  • 11 मार्च 2025 : भौम प्रदोष व्रत आज।
  • 11 मार्च 2025 : गोविन्द द्वादशी आज।
  • 11 मार्च 2025 : खाटूश्याम जी का मेला आज होगा पूर्ण।
  • 12 मार्च 2025 : दक्षिण भारत में माघीमासम कल।
  • 12 मार्च 2025 : फूल लगाओ राष्ट्रीय दिवस कल।
  • 12 मार्च 2025 : नेशनल गर्ल स्काउट दिवस कल।
आज का राशिफल | 11 मार्च, 2025, मंगलवार

मेष राशि : आपके नाम और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी और आपको प्रभावशाली व्यक्तियों से प्रचुर लाभ प्राप्त हो सकता है। आप में से कुछ लोग शीघ्र पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा और सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता एक सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच सकती है। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन शैली को बेहतर बनाएंगे और आपकी छवि को बेहतर बनाएंगे। पारिवारिक जीवन जस का तस रहेगा। आपको नसों संबंधित कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

वृष राशि : नौकरीपेशा जातकों को थोड़ा संयम से व्यय करने की सलाह दी जाती है। कुछ जातकों द्वारा एक नया वाहन खरीदा जा सकता है। आज अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा। यह आपसी मतभेद को ख़त्म कर सकता है। आज आप में से कुछ को व्यावसायिक सदंर्भ में दोहरी भूमिका निभानी पड़ सकती है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित हो सकतें हैं, जो भविष्य में अत्यधिक शुभ परिणाम दे सकते हैं। स्वास्थ्य संदर्भ में अपनी बाईं आंख के संबंध में अतिरिक्त सतर्क रहें।

मिथुन राशि : कार्य स्थल पर सकारात्मक और सहायक विकास होगा। आप लाभ के लिए तत्पर हैं। लंबे समय से लंबित पड़ा वांछित काम पूरा हो सकता है। यदि आप विदेश जाने के इच्छुक हैं, तो आप अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। पारिवारिक संबंध आनंददायक रहेंगें और परिवार में किसी के लिए पदोन्नति या बेहतरी के संकेत हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। बच्चे आप पर गर्व करेंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th अगस्त, 2022

कर्क राशि : वित्तीय मोर्चे पर आज अच्छा लाभ संभव है। आप इस चरण में कई गतिविधियों में शामिल होंगे। मार्केटिंग, मीडिया आदि से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। नए संपर्कों से भी आपको लाभ होगा जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। व्यावसायिक व्यक्ति अपने प्रतिद्वंद्वियों को बहुत पीछे छोड़ देंगे। भूमि, वाहन आदि की बिक्री और खरीद के लिए यह सकारात्मक चरण है। आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे, लेकिन आपके कुछ करीबी लोगों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है।

सिंह राशि : व्यावसायिक सदंर्भ में आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे और एक उच्च सामाजिक स्थिति हासिल करेंगे। आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। आप अपने सभी विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक और संतोषजनक बनाएंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह संभव है।

कन्या राशि : आज ईमानदारी से किया गया कार्य आपको लाभ के रूप में फल देगा। व्यक्तिगत जीवन को अपने व्यावसायिक हितों के साथ हस्तक्षेप न करने दें। नए व्यापारिक अवसर खतरों के बिना नहीं होंगे। इसमें कुछ कानूनी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। पारिवारिक संबंध आपकी आंतरिक शक्ति होंगे, जो किसी भी कठिन समय में आपकी बुद्धिमानी और देखभाल दोनों का समर्थन करते नज़र आएंगे। आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। स्वास्थ्य आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि : आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। व्यावसायिक सदंर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक आपको प्रभावित कर सकता है। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। आज संतान पक्ष के सदंर्भ में आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 30th दिसंबर 2023

वृश्चिक राशि : आज आप तर्कपूर्ण और जिद्दी हो सकते हैं। आप स्वयं को मुश्किल परिस्थितियों में पा सकते हैं। जहां तक हो सके तर्क–वितर्क से दूर रहें। पारिवारिक सदस्य तीर्थ यात्रा पर जा सकतें हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक सदंर्भ में दिन सहायक नहीं है, इसलिए किसी भी प्रकार के निवेश से दूर रहें। व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है। शुभ स्वास्थ्य हेतु खान—पान की वस्तुओं के अजीब संयोजनों से दूर रखें।

धनु राशि : व्यवसायी वर्ग को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी बचत आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी। आप अपने परिवार में एक महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएंगे। आपकी यात्रा योजनाओं के कारण आप अपने जीवनसाथी की ओर ध्यान नही दे पाएंगे, जिस कारण आपके रिश्ते में थोड़ा सा तनाव आ सकता है। अपने बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करते हुए देख आप खुश रहेंगे।

मकर राशि : व्यावसायिक सदंर्भ में आज का दिन एक नए उद्यम के साथ शुरू हो सकता है या आप नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अति लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे। आपको और आपके परिवार के सदस्यों को कोई बड़ी चिंता सता सकती है।

कुंभ राशि : आप अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकते है। इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पाएंगे। यात्रा से भी लाभ मिलेगा। संतान या शिक्षा को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे तो आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है। जीवनसाथी या किसी पारिवारिक सदस्य के साथ आज तू- तू, मैं–मैं हो सकती है। स्वास्थ्य शुभ रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 19th नवम्बर 2022

मीन राशि : आज आप में से कुछ अपनी योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक़्क़ी हासिल कर सकतें हैं। शादी-ब्याह या कोई और आयोजन में शिरकत करने की संभावना भी है। यदि आप विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में क़दम उठाएं। व्यावसायिक सदंर्भ में आपके पास कई नवीन अवसर हो सकतें हैं। अपने लक्ष्यों को आंखों से ओझल न होने दें। संबंधों में नकारात्मक परिस्थितियों से बचें। अपने राज खुद तक ही रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। इसके साथ ही बिगड़ते पारिवारिक संबंध आपकी चिंताओं में वृद्धि कर सकते हैं।

आज का पंचांग | 11 मार्च 2025, मंगलवार 
  • तिथि : द्वादशी – 08:16 AM

अगले दिन

  • नक्षत्र : आश्लेषा – 02:16 AM
  • करण : बालव – 08:16 AM
  • कौलव : 08:42 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : अतिगंड – 01:16 PM
  • वार : मंगलवार
  • सूर्योदय : 06:36 AM 
  • सूर्यास्त : 06:26 PM

अगले दिन

  • चन्द्रमा : कर्क – 02:16 AM
  • राहुकाल : 03:29 – 04:58 PM 
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत : फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:07 – 12:55 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,196FansLike
111FollowersFollow
2,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles