राशिफल व पंचांग | 26th अक्टूबर 2025

आज और कल का दिन खास

  • 26 अक्टूबर 2025 : सौभाग्य – लाभ – पांडव – श्री पंचमी आज।
  • 26 अक्टूबर 2025 : गुरु गोबिंदसिंह जी जोतिजोत आज – प्राचीन मत से।
  • 27 अक्टूबर 2025 : बिहार व बंगाल में सूर्य षष्ठी व्रत व मेला कल होगा पूर्ण।

आज का राशिफल | 26 अक्टूबर, 2025, रविवार

मेष राशि : आप का आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिकरूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

वृषभ राशि : आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आप की वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नये संबंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि : भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से संबंध न बांधें। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहें। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए ऐसा भी हो सकता है। और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा। प्रवास भी टालिएगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 27th अप्रेल 2025

कर्क राशि : आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। कार्य में मिली सफलता के कारण आप के उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। प्रवास भी आनंदमय होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्र फलदायी है। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहकार भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि : आप वाक्चातुर्य से मीठे संबंध बांध सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिकरूप से समृद्धि बढे़गी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने से तथा प्रवास होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिकरूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद- प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढे़गी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्यजीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd जून 2024

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर एक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यापार-विषयक योजना बनेगी। आनंद-प्रमोद के साथ दिन बीतेगा। व्यापार के हेतु प्रवास की संभावना है। उच्च पदाधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं व मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता एवं बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा।

मकर राशि : आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा परंतु बौद्धिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुड़ी कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएंगे। इसके लिए आप योजना भी बना सकेंगे। सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी। शरीर में हल्की थकान रहेगी और मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी।

कुंभ राशि : आज अत्याधिक विचारों से मानसिक थकावट अनुभव करेंगे। मन में क्रोध की भावना रहेगी जिसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे। चोरी, अनैतिक कृत्यों से, निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी के विवाह होने की संभावना है। खर्च में वृद्धि होने के कारण हाथ तंग रहेगा। ईश्वर का नाम तथा आध्यात्मिक विचार आप के मन को शांत बनाएंगे।

मीन राशि : आज के दिन आपके अंदर छुपे लेखक या कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। प्रति दिन की क्रिया कलापों से निकल कर आप अपना समय आमोद प्रमोद में बीता सकेंगे। स्वजन, मित्र के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन होगा। नाटक, सिनेमा, मनोरंजन के स्थल की भेंट करके निकटता प्राप्त कर सकते हैं। यशकीर्ति में वृद्धि होगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 1st सितम्बर 2022

आज का पंचांग | 26 अक्टूबर 2025, रविवार

  • पंचमी शुक्ल पक्ष,रविवार
  • कार्तिक मास
  • शरद,कालयुक्त 2082
  • त्यौहार : लाभ पञ्चमी
  • शुभ मुहूर्त : 11:21 AM से 12:05 PM
  • राहुकाल : 3:57 PM से 5:22 PM
  • गुलिक काल : 2:32 PM से 3:57 PM
  • यमघण्टकाल : 11:43 AM से 1:08 PM
  • सूर्योदय : 6:03 AM
  • सूर्यास्त : 5:22 PM
  • चंद्रोदय : 10:12 AM
  • चन्द्रास्त : 8:34 PM
  • तिथि : शुक्ल पक्ष पंचमी – 6:06 AM तक
  • नक्षत्र : ज्येष्ठा – 10:47 AM तक
  • योग : शोभन – 6:46 AM तक
  • करण : बव – 4:57 PM तक
  • महीना अमान्त : कार्तिक
  • महीना पूर्णिमांत : कार्तिक
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : तुला
  • चंद्र राशि : वृश्चिक
  • दिशाशूल : पश्चिम
  • चंद्र निवास : उत्तर
  • ऋतु : शरद
  • अयन : दक्षिणायन

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,296FansLike
112FollowersFollow
3,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles