राशिफल व पंचांग | 10th जनवरी 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 10th जनवरी 2023 : संकष्टी तिल चतुर्थी आज।
  • 10th जनवरी 2023 : विश्व हिंदी दिवस आज।
  • 11th जनवरी 2023 : राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस कल।
आज का राशिफल | 10th जनवरी, 2023, मंगलवार

मेष राशि : आज सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर अपने करियर में प्रगति करना चाहेगा। इसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें। आपको आज बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है। व्यावसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है।

वृषभ राशि : आज अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है। और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। अपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि : आज परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पड़ेगा जो कि लाभप्रद रहेगा। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे।

कर्क राशि : आज मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पडऩे की बजाय विवादों से दूर ही रहें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 18th अक्टूबर 2024

सिंह राशि : आज आपकी एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है।

कन्या राशि : आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लडऩे में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे।

तुला राशि : आज आपसे कोई मिलने आएगा। अपनी सेहत और आराम का खास ध्यान रखें। जल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी। आर्थिक रुप से भी आपको लाभ होगा। मानसिक रूप से उद्वेगरहित रहेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक राशि : आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा। विदेशी व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाइएगा।

धनु राशि : आज आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा। बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 31st मार्च 2023

मकर राशि : आज आर्थिक कार्य आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से आप दूर रहिएगा। कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है।

कुम्भ राशि : आज आपका यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचाएंगी। वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि आपकी निजी और व्यावसायिक जिंदगी में क्या चल रहा है।

मीन राशि : आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं। आपका भाग्य आपके साथ है, इसलिए जीतने का अ’छा मौका आपके पास रहेगा। स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आज दूर की यात्रा करने से बचें।

आज का पंचांग | 10th जनवरी 2023, मंगलवार
  • तिथि : तृतीया – 12:13 PM
  • नक्षत्र : आश्लेषा – 09:02 AM
  • करण : विष्टि – 12:13 PM | बव – 01:25 AM
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : प्रीति – 11:18 AM
  • वार : मंगलवार
  • सूर्योदय : 07:15 AM
  • सूर्यास्त : 05:41 PM
  • चन्द्रमा : कर्क – 09:02 AM
  • राहुकाल : 03:05 – 04:23 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : पौष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:07 – 12:49 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,231FansLike
111FollowersFollow
2,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles