राशिफल व पंचांग | 26th दिसम्बर 2022

आज और कल का दिन खास
  • 26th दिसम्बर 2022 : विनायक चतुर्थी आज।
  • 27th दिसम्बर 1945 को वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
आज का राशिफल | 26th दिसम्बर, 2022, सोमवार

मेष राशि : आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। 

वृषभ राशि : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। परिजनों के साथ बैठकर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। 

मिथुन राशि : अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। नए मित्र भी बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। 

कर्क राशि : आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि आपका उत्साह बढ़ाएगी। नौकरीपेशा लोगों को पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 15th फरवरी 2026

सिंह राशि : कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ आप खुशहाल रहेंगे। भाई-बंधुओं से मेल-जोल बना रहेगा। 

कन्या राशि : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। 

तुला राशि : आज पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा और कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। भाइयों के बीच प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन के विषयों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कहीं से धन लाभ हो सकता है। 

वृश्चिक राशि : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की आशंका कम है। महत्‍वपूर्ण दस्तावेजों को आज बाहर निकालने से बचना चाहिए। 

धनु राशि : आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। 

मकर राशि : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 11th मई 2024

कुंभ राशि : आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। ईश्वर की प्रार्थना तथा जप करने से राहत महसूस होगी। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से मुलाकात हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। 

मीन राशि : आज आपका सितारा अनुकूल है। लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यालय तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

आज का पंचांग | 26th दिसम्बर 2022, सोमवार
  • तिथि : चतुर्थी – 01:40 AM
  • नक्षत्र : श्रवण – 04:42 PM
  • करण : वणिज – 03:14 PM | विष्टि – 01:40 AM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : हर्षण – 09:01 PM
  • वार : सोमवार
  • सूर्योदय : 07:11 AM
  • सूर्यास्त : 05:31 PM
  • चन्द्रमा : मकर – 03:31 AM
  • राहुकाल : 08:29 – 09:46 AM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : पोष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:00 – 12:42 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,277FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles