राशिफल व पंचांग | 26th जून 2025

आज और कल का दिन खास
  • 26 जून 2025 :  गुप्त नवरात्र आज से होंगे प्रारम्भ।
  • 26 जून 2025 :  नशा निषेध दिवस आज।
  • 26 जून 2025 :  चन्द्र दर्शन आज।
  • 27 जून 2025 :  ओडिशा में भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा कल।
  • 27 जून 2025 :  मधुमेह जागृति दिवस कल।
  • 27 जून 2025 :  मनोरथ दूज व्रत कल।
आज का राशिफल | 26 जून, 2025, गुरुवार

मेष राशि :  आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। कोई पौधा लगाएं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

वृष राशि : जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। बच्चों के साथ विवाद मानसिक दबाव का कारण बन सकता है – ख़ुद को एक बिन्दु से ज़्यादा तनाव में न डालें, क्योंकि कुछ मसले तभी सही रहते हैं जब उनमें दख़ल न दिया जाए।

मिथुन राशि : आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। माली सुधार की वजह से ज़रूरी खऱीदारी करना आसान रहेगा।  ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढिय़ा दिन है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 22nd मार्च 2024

कर्क राशि : दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आपकी ज़िन्दगी भले ही बेहतरीन नजऱ आए- लेकिन हाल में हुई किसी घटना के चलते आप अन्दर-ही-अन्दर खिन्न और उदास होंगे। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। तनाव का दौर बरकऱार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा।

सिंह राशि : बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढयि़ा डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। अपने जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें, कोई मनोरंजक फिल्म देखें।

कन्या राशि : व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी जिंदगी और सेहत का सम्मान करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। आज बहुत-सी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी और आप समय में पीछे लौट जाएंगे।

तुला राशि : क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव मुमकिन है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें।

ALSO READ  Google ने लॉन्च किया Gemini 2.0 Flash: अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है यह एआई मॉडल | Details Inside

वृश्चिक राशि : अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजऱअन्दाज़ करें। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

धनु राशि : मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजऱअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें।

मकर राशि : धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आज मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।

कुम्भ राशि : पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है।  अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 16th मई 2023

मीन राशि : किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं। बेकार समय बिताने तो यह बेहतर ही है।

आज का पंचांग | 26 जून 2025, गुरुवार  
  • तिथि : प्रतिपदा – 01:27 PM
  • नक्षत्र : आर्द्रा – 08:47 AM
  • करण : बव – 01:27 PM

अगले दिन

  • बालव : 00:20 AM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : ध्रुव – 11:40 PM
  • वार : गुरुवार  
  • सूर्योदय : 05:24 AM
  • सूर्यास्त : 07:22 PM

अगले दिन

  • चन्द्रमा : मिथुन – 01:41 AM
  • राहुकाल : 02:08 – 03:53 PM
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : आषाढ
  • मास पूर्णिमांत : आषाढ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:55 – 12:51 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,296FansLike
112FollowersFollow
3,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles