राशिफल व पंचांग | 1st मार्च 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 1st मार्च 2023 : विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस आज।
  • 1st मार्च 2023 : शून्य भेदभाव दिवस आज।
  • 2nd मार्च  2006 को नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।
आज का राशिफल | 1st मार्च, 2023, बुधवार

मेष राशि : धार्मिक कृत्यों पर व्यय होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि हो सकती है। किसी अपने से बेबात विवाद हो सकता है। मान कम होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। सुख के साधनों पर व्यय होगा।

मिथुन राशि : कोई पुराना रोग दु:ख का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। शत्रुभय बना रहेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कामों में सहूलियत रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।

कर्क राशि : लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से बचें। अज्ञात भय सताएगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभकारी रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नए बड़े काम मिल सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशि : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा। शोध इत्यादि कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 14th दिसंबर 2023

कन्या राशि : अकारण विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। मन खिन्न रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। कुसंगति से हानि संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है।

तुला राशि : संतान पक्ष से स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक राशि : दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। थकान रह सकती है। बड़ा काम करने का मन बनेगा। शत्रु नतमस्तक होंगे। बुरे लोगों से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि : बेचैनी रहेगी। थकान रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि : यात्रा लाभदायक रहेगी। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। बेवजह विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य पर बड़ा खर्च हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। जोखिम न लें।

कुंभ राशि : पुरानी वसूली जो नहीं हो पा रही थी, अब वसूली जा सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 5th जनवरी 2023

मीन राशि : हल्के हंसी-मजाक से बचें। जल्दबाजी से हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कानूनी अड़चन आ सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है। नए काम मिलेंगे। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। आलस्य से बचें।

आज का पंचांग | 1st मार्च 2023, बुधवार
  • तिथि : दशमी – 06:42 AM
  • नक्षत्र : मृगशिरा – 09:52 AM
  • करण : तैतिल – 05:29 PM | गर – 06:42 AM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : प्रीति – 05:00 PM
  • वार : बुधवार
  • सूर्योदय : 06:46 AM
  • सूर्यास्त : 06:20 PM
  • चन्द्रमा : मिथुन
  • राहुकाल : 12:33 – 02:00 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नहीं

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,217FansLike
112FollowersFollow
1,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles