आज और कल का दिन खास
- 24 जुलाई 2025 : देवपितृकार्य अमावस आज।
- 24 जुलाई 2025 : हरियाली अमावस आज।
- 24 जुलाई 2025 : चितलांगी अमावस आज।
- 24 जुलाई 2025 : सरस माधुरी जयंती आज।
- 24 जुलाई 2025 : कर्क चंद्र पूजा आज।
- 25 जुलाई 2025 : नक्त व्रत कल से शरू।
Horoscope and Panchang | 24th July 2025 | राशिफल व पंचांग | 24th जुलाई 2025 | 2YoDoINDIA News Network
— 2YoDoINDIA News Network (@2yodoindia) July 23, 2025
For more Details visit : https://t.co/urjPOQoRvl#2YoDoINDIA #ZodiacSign #Horoscope #Panchang #DailyHoroscope #Astrology #DailyPanchang #Rashifal pic.twitter.com/kK3V8oaZNE
आज का राशिफल | 24 जुलाई 2025, गुरुवार
मेष राशि : आज शाम तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। शाम तक कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
वृषभ राशि : आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।
मिथुन राशि : आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांय काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
कर्क राशि : समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह राशि : भौतिक विकास का योग अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे।
कन्या राशि : अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च होने का संयोगा है और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।
तुला राशि : आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।
वृश्चिक राशि : आज कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है, इस पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि : आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर राशि : आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के आने से खर्च बढ़ेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
कुम्भ राशि : आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। आज का दिन काफी रचनात्मक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें और झगड़े और विवाद से बचें। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा।
मीन राशि : आज का दिन पुत्र-पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा।
आज का पंचांग | 24 जुलाई 2025, गुरुवार
- तिथि : अमावस्या – 00:43 AM
- नक्षत्र : पुनर्वसु – 04:44 PM
- करण : चतुष्पाद – 01:33 PM
अगले दिन
- नाग : 00:43 AM
- पक्ष : कृष्ण
- योग : हर्शण – 09:50 AM
- वार : गुरुवार
- सूर्योदय : 05:37 AM
- सूर्यास्त : 07:17 PM
- चन्द्रमा : मिथुन – 11:00 AM
- राहुकाल : 02:09 – 03:52 PM
- विक्रमी संवत् : 2082
- शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
- मास अमांत : आषाढ
- मास पूर्णिमांत : श्रावण
- शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:00 – 12:54 PM
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।



