राशिफल व पंचांग | 22nd सितंबर 2024

आज और कल का दिन खास
  • 22 सितंबर 2024 : गुरु नानकदेव का पुण्य दिवस आज।
  • 22 सितंबर 2024 : अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस आज।
  • 23 सितंबर 2024 : जैन समुदाय का रोहिणी व्रत कल।
  • 23 सितंबर 2024 : विषुव दिवस कल।
  • 23 सितंबर 2024 : किशोर जागृति दिवस कल।
आज का राशिफल | 22 सितम्बर, 2024, रविवार

मेष राशि : आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज मेष राशि वालों को किसी से बहस नहीं करनी है। अपनी सेहत का ध्यान रखना है। कार्यों में सफलता आज आपको मिलने वाली है। परिवार के साथ भी आज माहौल अच्छा रहेगा। अपने हाथों से गाय को गुड़ खिलाना आज आपके लिए शुभ है।

वृषभ राशि : आज भाग्य आपके साथ है लेकिन कोई भी जल्दबाजी में कदम आपको नहीं उठाना है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज गुस्से से आपको बचना है। सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी होगी।

मिथुन राशि : आज आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज मिथुन राशि वाले जो भी कार्य करेंगे उन्हें सफलता मिलेगी लेकिन दिनभर आज निम्न विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे। आपको ध्यान रखना है, आज सकारात्मक बने रहना है। आज सकारात्मक ऊर्जा से आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं।

कर्क राशि : आज सफलता के अवसर आएंगे लेकिन उनको पहचानना होगा और सही समय पर आगे बढ़कर उनका लाभ आपको लेना होगा। आज किसी से भी ईष्र्या आपको नहीं करनी है। आज जीवनसाथी से मन की बात करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 17th अप्रेल 2024

सिंह राशि : आज रुका हुआ धन वापस आ सकता है। जिन लोगों को आपने उधार पैसा दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। आज भाग्य आपके साथ है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक हालत बिगड़ सकती है। इसलिए दवाएं नियमित रूप से लेते रहें।

कन्या राशि : आज आपका कोई आपसे चालाकी कर सकता है, इसलिए सावधान रहिएगा। अच्छी खबर यह है कि आज भाग्य आपके साथ है। कठिनाइयां आएंगी लेकिन समाधान अपने साथ लाएंगी। ऐसा हो सकता है कि आपको सामान्य कार्यों के लिए भी आज थोड़ा अधिक मेहनत करनी पड़े।

तुला राशि : पिछले दिनों से जिन चिंताओं में आप घिरे हुए हैं उनसे आज निजात आपको मिलने वाली है। आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। ध्यान रखिएगा आज लालच में कोई भी निर्णय आपको नहीं लेना है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह कर लें।

वृश्चिक राशि : आज कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप धैर्य बनाए रखिए अपना कार्य करते रहिए सफलता मिलेगी। आज नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग भी आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखिए इससे आपके सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

धनु राशि : आज आपके दुश्मन मुखर हो सकते हैं लेकिन आपको विरोध नहीं करना है। आज कानूनी पचड़ों में आपको नहीं पडऩा है। आज अपने व्यवहार में आप सरलता बनाए रखिएगा। वाणी में मधुरता से आपके आज सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। दोपहर बाद आपको कोई अच्छे समाचार मिलेंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 7th दिसम्बर 2024

मकर राशि : आज दोस्तों से भी आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। इसलिए खर्च करते समय सावधानी रखिएगा आज भोजन की अधिकता भी आपको पेट के विकार का कारण बन सकती हैं। आज अचानक धन लाभ के योग भी हैं।

कुम्भ राशि : आज आपके सारे कार्य पूर्ण होंगे लेकिन विरोध भी आएंगे आज आपका मन चंचल रहेगा, एक जगह आपका मन नहीं रुकेगा, मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुनें। ध्यान रखिए आज दूसरों का जितना सम्मान आप करेंगे उससे अधिक सम्मान आपको मिलने वाला है।

मीन राशि : आज छोटे छोटे कार्यों में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, लेकिन इनसे घबराना नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है और आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। कहीं से रुका धन आज मिलेगा। ध्यान रखिएगा आज अपने मुंह से किसी दूसरे व्यक्ति की आलोचना भी आप को करने से बचना है।

आज का पंचांग | 22 सितम्बर 2024, रविवार
  • तिथि : पंचमी – 03:45 PM
  • नक्षत्र : कृत्तिका – 11:02 PM
  • करण : तैतिल – 03:45 PM

अगले दिन

  • गर : 02:43 AM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : हर्शण – 08:16 AM

अगले दिन

  • वज्र : 05:26 AM
  • वार : रविवार
  • सूर्योदय : 06:09 AM
  • सूर्यास्त : 06:17 PM
  • चन्द्रमा : मेष – 06:09 AM
  • राहुकाल : 04:46 – 06:17 PM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : भाद्रपद
  • मास पूर्णिमांत : आश्विन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:49 – 12:37 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,258FansLike
111FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles