राशिफल व पंचांग | 22nd मार्च 2025

आज और कल का दिन खास
  • 22 मार्च 2025 : शीतलाष्टमी पूजन आज।
  • 22 मार्च 2025 : कालाष्टमी आज।
  • 22 मार्च 2025 : श्री केसरियाजी का मेला आज (मेवाड़ में)।
  • 22 मार्च 2025 : राष्ट्रीय शक संवत 1947 आज से प्रारम्भ।
  • 23 मार्च 2025 : भगत सिंह , राजगुरु , सुखदेव का शहीदी दिवस कल।
  • 23 मार्च 2025 : हेमू कालानी जयंती कल।
  • 23 मार्च 2025 : कल पूर्व में उदय होगा शुक्र।
आज का राशिफल | 22 मार्च, 2025, शनिवार

मेष राशि: आज तनाव की कुछ घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

वृषभ राशि: काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ- परख बढ़ेगी।

मिथुन राशि: आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

कर्क राशि: सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंशा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि: आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम में सफलता के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 24th मार्च 2024

कन्या राशि: आपकी दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। जिनकी संतान विवाहयोग्य है उनके विवाह के योग बनेंगे। व्यवसाय में लाभ का योग है। नौकरों पर नजर रखें।

तुला राशि: आज बिछड़े साथी से मिलन के योग हैं। आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि: अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न बरतें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

धनु राशि: अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे है। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनिदेव की आराधना लाभदायक रहेगी।

मकर राशि: नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुंभ राशि: समय का सदुपयोग करें। बुरी संगत से बचें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मीन राशि: समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd अक्टूबर 2022
आज का पंचांग | 22 मार्च 2025, शनिवार  
  • तिथि : अष्टमी – 05:26 AM

अगले दिन

  • नक्षत्र : मूल – 03:24 AM
  • करण : बालव – 05:01 PM

अगले दिन

  • कौलव : 05:26 AM 
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : व्यतीपात – 06:35 PM
  • वार : शनिवार  
  • सूर्योदय : 06:23 AM 
  • सूर्यास्त : 06:33 PM
  • चन्द्रमा : धनु
  • राहुकाल : 09:25 – 10:57 AM 
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत : चैत्र 
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:04 – 12:52 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,275FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles