राशिफल व पंचांग | 17th दिसम्बर 2024

आज और कल का दिन खास

  • 17 दिसम्बर 2024 : राइट ब्रदर्स डे आज।
  • 18 दिसम्बर 2024 : संकष्ट चतुर्थी कल।
  • 18 दिसम्बर 2024 : सौभाग्य सुन्दरी व्रत कल।
  • 18 दिसम्बर 2024 : गुरु घासीदास की जयंती कल।
आज का राशिफल | 17 दिसंबर, 2024, मंगलवार

मेष राशि : आज का दिन कुल मिलकर अच्छा बीतने वाला है। हालांकि शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। यात्रा से सावधान रहें। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

वृषभ राशि : आज आप किसी भी कार्य को अच्छे से संपादित कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों के प्रति अच्छा व्यवहार रहेगा। पिता से आर्थिक लाभ का संकेत हैं। दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि : लाभ की दृष्टि से आज का दिन खास है। परिवार में भाई-बहनों के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। मन चंचल रहेगा, जिस कारण विचार बदलते रहेंगे। शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क राशि : किसी कार्य को पूरा न कर पाने के कारण मन में ग्लानि का भाव रहेगा। आँखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी बहस हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि : आज आप आत्मविश्वास से भरे रहने वाले हैं। सरकारी काम से लाभ होने वाला है। पेट से संबंधित समस्या से परेशान हो सकते हैं। उतावलेपन के कारण व्यवहार में परिवर्तन होगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलने वाला है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th सितम्बर 2023

कन्या राशि : शारीरिक और मानसिक तौर पर कुछ हद तक परेशान रहने वाले हैं। कचहरी के काम से सावधान रहें। अचानक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। गुस्से के कारण कोई आवश्यक काम बिगड़ सकता है।

तुला राशि : आज का दिन शुभफलदायक साबित होने वाला है। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने के कारण मन खुश रहेगा। अविवाहित जातकों को शादी का योग है। व्यापार में आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि : घर में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आय का नया स्रोत बनने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलने वाला है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

धनु राशि : सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता महसूस होगी। कार्य में मन नहीं लगने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। घरेलू कार्यों को लेकर चिंता रहेगी।

मकर राशि : नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखना लाभकारी साबित होगा। अचानक यात्रा से लाभ का योग है। भागेदारी वाले कार्य में सहयोगी से संबंध खराब हो सकते हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। कार्यस्थल पर नए साथी बनने वाले हैं। वाहन सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा।

मीन राशि : परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। पहले से जो बीमार हैं उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा।

आज का पंचांग | 17 दिसंबर 2024, मंगलवार
  • तिथि : द्वितीया – 10:58 AM

अगले दिन

  • नक्षत्र : पुनर्वसु – 00:44 AM
  • करण : गर – 10:58 AM
  • वणिज : 10:28 PM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : ब्रह्म – 09:10 PM
  • वार : मंगलवार
  • सूर्योदय : 07:07 AM
  • सूर्यास्त : 05:27 PM
  • चन्द्रमा : मिथुन – 06:48 PM
  • राहुकाल : 02:52 – 04:09 PM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : मार्गशीर्ष
  • मास पूर्णिमांत : पौष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:56 – 12:38 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th सितम्बर 2022

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,221FansLike
112FollowersFollow
1,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles