राशिफल व पंचांग | 13th अक्टूबर 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 13th अक्टूबर 2023 : चतुर्दशी श्राद्ध आज।
  • 14th अक्टूबर 2023 : श्राद्ध अमावस्या कल।
आज का राशिफल | 13th अक्टूबर, 2023, शुक्रवार

मेष राशि : आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी।

वृषभ राशि : आज का दिन आनंद से भरा दिन है। व्यापार में और आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंदप्रमोद का वातावरण आनंदमय रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा। आज पूरे दिन मन में उल्लास से और प्रसन्नता से भरा होगा।

मिथुन राशि : शारीरिक और मानसिकरूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। सहकार्यकरों का भी सहकार प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान- सम्मान प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में पदोन्नति की संभावना है।

कर्क राशि : आज का दिन भाग्य में वृद्धि होने का दिन है। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिकरूप से भी आज स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से भी आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ दिन आनंद के साथ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 16th सितम्बर 2023

सिंह राशि : स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन का खर्च भी हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी। उसे दूर करने की कोशिश करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लूट सकेंगे। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नये कार्यो का शुभारंभ आज कर पाएंगे।

तुला राशि : आपका स्वास्थ्य आज अ’छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकार्यकरो का भी सहकार प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ आप समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम बरतिएगा। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी और यश भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि : वाद-विवादों में न फंसें। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर- सट्टे में पूंजी निवेश न करें। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दीजिएगा। भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। परिश्रम के अनुसार सफलता भी प्राप्त होगी।

धनु राशि : मानसिकरूप से आज आप में उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय विशेष ध्यान रखिएगा। धनहानि का योग है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। छाती में भी पीड़ा हो सकती है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 15th फरवरी 2026

मकर राशि : मित्रों और परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक समाप्त होगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है । स्थावर संपत्ति विषयक कार्य आज आप कर पाएंगे। व्यवसायिक लोगों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय की अनुकूलता रहेगी। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

कुम्भ राशि : मानसिक रूप से दुविधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचिएगा। वाणी पर संयम न रखने से परिवारजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अभ्यास में समय मन की एकाग्रता पर अधिक जोर देना पड़ेगा। कार्य सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।

मीन राशि : शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख- शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धनप्राप्ति के योग है। धार्मिक यात्रा अथवा धार्मिक कार्य के आज योग है।

आज का पंचांग | 13th अक्टूबर 2023, शुक्रवार
  • तिथि : चतुर्दशी – 09:53 PM
  • नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी – 02:11 PM
  • करण : विष्टि – 08:57 AM | शकुन – 09:53 PM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : ब्रह्म – 10:04 AM
  • वार : शुक्रवार
  • सूर्योदय : 06:20 AM 
  • सूर्यास्त : 05:54 PM
  • चन्द्रमा : कन्या    
  • राहुकाल : 10:40 – 12:07 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : अश्विन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:44 – 12:30 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles