राशिफल व पंचांग | 11th अक्टूबर 2022

आज और कल का दिन खास 
  • 11th अक्टूबर 2022 : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आज।
  • 12th अक्टूबर 2022 : विश्व गठिया दिवस कल।
आज का राशिफल | 11th अक्टूबर, 2022, मंगलवार

मेष राशि : पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव बढ़ेगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

वृषभ राशि : आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं हैं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुन राशि : अपनी चिंता के कारण आप दूसरे पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

कर्क राशि : दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

सिंह राशि : अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। नई व्यावसायिक योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

कन्या राशि : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th जनवरी 2024

तुला राशि : संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रूपरेखा बनेगी।

वृश्चिक राशि : जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

धनु राशि : संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मकर राशि : दूसरे की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुम्भ राशि : कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

मीन राशि : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

आज का पंचांग | 11th अक्टूबर 2022, मंगलवार
  • तिथि : द्वितीया – 01:32 AM
  • नक्षत्र : अश्विनी – 04:17 PM
  • करण : तैतिल – 01:31 PM | गर – 01:31 AM
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : हर्षण – 03:15 PM
  • वार : मंगलवार
  • सूर्योदय : 06:19 AM
  • सूर्यास्त : 05:56 PM
  • चन्द्रमा : मेष    
  • राहुकाल : 03:02 – 04:29 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : कार्तिक
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:44 – 12:31 PM
ALSO READ  हयग्रीव जयंती 2025: ज्ञान और विद्या के देवता की पूजा का महत्व - भगवान हयग्रीव के अवतार की विशेष पूजा | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,247FansLike
111FollowersFollow
2,940SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles