राशिफल व पंचांग | 11th जुलाई 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 11th जुलाई 2023 : दूसरा मंगला गौरी व्रत आज।
  • 11th जुलाई 2023 : विश्व जनसंख्या दिवस आज।
  • 12th जुलाई 2013 को हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन हुआ।
  • 12th जुलाई 2012 को विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन हुआ।
आज का राशिफल | 11th जुलाई 2023, मंगलवार

मेष राशि : अपने व्यवहार को नम्र बनायें अन्यथा अपने संबंध खत्म कर लेंगे। परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। शारीरक बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

वृषभ राशि : मित्रों के साथ एक नया कारोबार शुरू करने वाले है। सफल रहेंगे। व्यवसाय में नई तकनीकी का प्रयोग लाभांवित करेगा। परिवारिक झंझटों से दूर रहें। प्रशासनिक कार्य में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

मिथुन राशि : विरोधी आप को नुकसान पहुंचा सकते है, सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हो तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा, भय व चिंता का माहौल बनेगा।

कर्क राशि : माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है, सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। पित्रों की प्रसन्नता के लिए जतन करेंगे।

सिंह राशि : कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्य सफल रहेंगे।

ALSO READ  कुंडली के 5 सबसे खतरनाक दोष | किसी एक से भी शुरू हो जाता है बुरा समय | 2YoDo विशेष

कन्या राशि : यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें। निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा। व्यवसायिक भागदौड़ अधिक होगी।

तुला राशि : कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

वृश्चिक राशि : आप सोचते तो बहुत हैं, पर कार्यों को कर नहीं पाते। अभी समय है। दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगायें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि : अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करें पूरे विश्वास से करें, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें, अज्ञात भय रहेगा।

मकर राशि : अपने व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दुसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों से विवाद न करें।

कुंभ राशि : व्यावसायिक का हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेंगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगी। संतान से विवाद संभव है।

मीन राशि : व्यावसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरूरी है। वायदा बाजार निवेशा‍दि शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव तथा अस्वस्थता रहेगी।

आज का पंचांग | 11th जुलाई 2023, मंगलवार
  • तिथि : नवमी – 06:06 PM
  • नक्षत्र : अश्विनी – 07:04 PM        
  • करण : तैतिल – 06:21 AM | गर – 06:06 PM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : सुकर्मा – 10:51 AM
  • वार : मंगलवार
  • सूर्योदय : 05:30 AM 
  • सूर्यास्त : 07:21 PM
  • चन्द्रमा : मेष   
  • राहुकाल : 03:54 – 05:38 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : श्रावण
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:58 – 12:54 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 18th जुलाई 2023

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,262FansLike
111FollowersFollow
2,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles