राशिफल व पंचांग | 10th जून 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 10 जून 2024 : विनायक चतुर्थी आज।
  • 11 जून 2024 : श्रुति पंचमी आज।
  • 11 जून 2024 : सांई टेऊँराम का पुण्य दिवस आज।
आज का राशिफल | 10 जून, 2024, सोमवार

मेष राशि : आज व्यय की अधिकता रहेगी, परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुकसान मुमकिन है। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आप के विरुद्ध षड्यंत्र होगा। आज आपके लिए धैर्य और आपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना श्रेयकर रहेगा।

वृषभ राशि : मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। जो आप के लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है। इस समय परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

मिथुन राशि : विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है लेकिन आंखें बंद करके किसी पर यकीन न करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th जनवरी 2026

कर्क राशि : अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

सिंह राशि : अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं। वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज्यादा मजा आता है।शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।

कन्या राशि : कहीं से अप्रत्याशित आमंत्रण मिले तो वहां सोच समझ कर ही जाएं, हो सकता है वहां कोई आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करे। आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक हालात आपको आर्थिक फायदा पहुँचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।

तुला राशि :  आज आप जो भी काम आप करेंगे, उसमें भाग्य का भी साथ रहेगा। दिन उपयुक्त है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th मार्च 2023

वृश्चिक राशि : आज आपके लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत संगम रहने वाला है। अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

धनु राशि : आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।

मकर राशि : आज पारिवारिक मामलों में उलझन आपको कठोर निर्णय लेने के लिए बाधित कर सकती है। मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। खर्चों में इजाफा होगा लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आलस हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा।

कुम्भ राशि : बच्चों से संबंधित समस्याएं आपमें से कुछ के लिए तनाव का कारण हो सकती हैं। अपने काम करने के तरीकों को बदलें भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है।

मीन राशि: धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। थकावट से कुछ के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो  सकती हैं। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 18th अगस्त 2023
आज का पंचांग | 10 जून 2024, सोमवार
  • तिथि : चतुर्थी – 04:17 PM
  • नक्षत्र : पुष्य – 09:40 PM
  • करण : विष्टि – 04:17 PM | बव – 04:48 AM   
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : ध्रुव – 04:47 PM
  • वार : सोमवार
  • सूर्योदय : 05:22 AM 
  • सूर्यास्त : 07:18 PM
  • चन्द्रमा : कर्क 
  • राहुकाल : 07:07 – 08:51 AM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास : ज्येष्ठ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:52 AM -12:48 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,298FansLike
112FollowersFollow
3,260SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles