राशिफल व पंचांग | 10th जुलाई 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 10th जुलाई 2023 : पहला सावन सोमवार आज।
  • 11th जुलाई 2023 : दूसरा मंगला गौरी व्रत कल।
  • 11th जुलाई 2023 : विश्व जनसंख्या दिवस कल।
आज का राशिफल | 10th जुलाई 2023, सोमवार

मेष राशि : इन दिनों आपमें प्रोफेशन में परिवर्तन की चाह उत्पन्न होने लगी है। पढ़ाई में आलस्य हावी रहेगा। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगाड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

वृषभ राशि : अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी, बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

मिथुन राशि : रोज नई योजना बनती है, पर चालू एक भी नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आजकल अच्छी घुल-मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

कर्क राशि : आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।

सिंह राशि : दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

कन्या राशि : किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 13th जनवरी 2025

तुला राशि : अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं है। संभल जायें, संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। आज थकान हावी रहेगी। 

वृश्चिक राशि : समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच-विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि हो सकती है।

धनु राशि : आपके हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

मकर राशि : कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होगा। आपकी गलती के कारण बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जायेंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धनलाभ होगा। किसी चीज़ से डरे हुए हैं।

कुम्भ राशि : बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिये। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। आज कहीं से रुका पैसा मिल सकता है।

मीन राशि : आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

आज का पंचांग | 10th जुलाई 2023, सोमवार
  • तिथि : अष्टमी – 06:45 PM
  • नक्षत्र : रेवती – 06:59 PM        
  • करण : बालव – 07:19 AM | कौलव – 06:45 PM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : अतिगंड – 12:32 PM
  • वार : सोमवार
  • सूर्योदय : 05:30 AM 
  • सूर्यास्त : 07:22 PM
  • चन्द्रमा : मीन – 06:59 PM
  • राहुकाल : 07:14 – 08:58 AM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : श्रावण
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:58 – 12:53 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 27th जनवरी 2024

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,296FansLike
112FollowersFollow
3,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles