राशिफल व पंचांग | 16th फरवरी 2026

आज और कल का दिन खास

  • 16 फरवरी 2026 : स्वामी दयानन्द सरस्वती का बोधोत्सव आज।
  • 17 फरवरी 2026 : देवपितृकार्य भौम अमावस कल।
  • 17 फरवरी 2026 : शिव खप्पर पूजा कल।
  • 17 फरवरी 2026 : विश्नोई मेला कल।
  • 17 फरवरी 2026 : पंचक प्रारम्भ 09:04 बजे से।

आज का राशिफल | 16 फरवरी 2026, सोमवार

मेष राशि: आज विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अहसास हो सकता है। कोई एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी और धंधे के क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी कर सकेंगे। लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।

वृषभ राशि: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। स्नेहीजनों के साथ मतभेद की आशंका है। अनेक प्रकार की चिंता आपको परेशान कर सकती हैं। लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आप अपनी मधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे।

मिथुन राशि: तन मन की ताजगी के साथ आज की शुरुआत होगी। दोस्तों और परिवार के साथ मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग खड़ा होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें।

कर्क राशि: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। मतभेद के प्रसंग खडे़ हो सकते हैं। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी हो सकती है। बोलने पर संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद या झगडे़ से मामला खराब हो सकता है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 15th अप्रेल 2025

सिंह राशि: आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीत सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेषकर स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज लेने से टालें। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

कन्या राशि: व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा दोनों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से प्रमोशन की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। पिता की तरफ से लाभ मिलने का संकेत है। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

तुला राशि: आज नौकरी में उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सर्जन कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

वृश्चिक राशि: अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए संबंध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। योग व ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी। घर का माहौल खराब न हो, इसका ध्यान रखें।

धनु राशि: आज बौद्धिक तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमना फिरना होगा। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 11th अक्टूबर 2023

मकर राशि: आज आपको व्यापार धंधे में सफलता मिलेगी, परंतु कानून में न फंसें, उसका ध्यान रखें। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होंगी। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। घर में परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा।

कुंभ राशि: आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपके विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे और उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ सकती है।

मीन राशि: आज मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े न, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन की हानि हो सकती है। महिलाओं साथ व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें।

आज का पंचांग | 16 फरवरी 2026, सोमवार  

  • तिथि चतुर्दशी 05:36 PM 
  • नक्षत्र श्रवण 08:48 PM
  • करण शकुन, 05:36 PM,

अगले दिन

  • चतुष्पाद 05:39 AM
  • पक्ष कृष्ण

अगले दिन

  • योग वरियान 01:49 AM
  • वार सोमवार   
  • सूर्योदय 07:59 AM 
  • सूर्यास्त 06:11 PM
  • चन्द्रमा मकर
  • राहुकाल 08:23 – 09:47 AM 
  • विक्रमी संवत्  2082
  • शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत माघ
  • मास पूर्णिमांत फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त अभीजित 12:13 – 12:57 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,259FansLike
112FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles