राशिफल व पंचांग | 28th दिसम्बर 2022

आज और कल का दिन खास 
  • 28th दिसम्बर 2008 को अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन हुआ था।
  • 29th दिसम्बर 2022 : गुरु गोविंदसिंह जयंती कल।
आज का राशिफल | 28th दिसम्बर, 2022, बुधवार

मेष राशि : आज वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। आप अपने मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। आज आप किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। सम्बंधो में उतार-चढ़ाव की स्थिति है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता हासिल करेंगे। आज अपनी वाणी पर संयम रखें।

वृषभ राशि : आप नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आज आप किसी धार्मिक या सामाजिक उत्सव में सम्मलित हो सकते है। किसी महिला के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पूँजी निवेश में सावधानी रखें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमाएंगे।अध्ययन के प्रति रुचि पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। किसी महिला का सहयोग प्राप्त हो सकता है। निवेश के लिए समय उपयुर्क्त है। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कर्क राशि : आज मन को नकारात्मक विचारों से दूर कर सकारात्मक विचारों की तरफ केन्द्रित करें। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या या विकार हो सकता है। वाणी में मधुरता के कारण कोई महिला आपके प्रति आकर्षित हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 6th अप्रेल 2025

सिंह राशि : आज परिवार के साथ समय व्यतीत हो सकता है। आज आपको अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे जिससे आपको निराशा होगी। मन शांत तथा प्रसन्न रह सकता है। पारिवारिक दायित्वों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। किसी खास मकसद से यात्रा के योग हैं। आज आप अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे।

कन्या राशि : आज नौकरी तथा व्यवसाय में परिश्रम से लाभ के योग हैं। आज आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। थोड़ा सय्यम रखें। आप अपने भविष्य के लिए सकारात्मक होकर निर्णय लें। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। मित्रों से सावधान रहें।व्यय की अधिकता रहेगी।

तुला राशि : आज नौकरी व व्यवसाय की स्थिति अच्छी है। मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं। आज आपको कड़ी मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त होगी। आज किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते है। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी मित्र के सहयोग से रुके कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : पारिवारिक व मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आज आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अगर कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि : आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। सम्बंधो में मधुरता आ सकती है। आज आपके शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। आज अपनी रणनीति किसी के साथ साझा न करें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कत आ सकती है। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 28th अक्टूबर 2025

मकर राशि : आपका मन शांत तथा प्रसन्न रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करना लाभदायक रहेगा। यात्रा संभव है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लापरवाही ना करें धन लाभ के अच्छे योग है।

कुम्भ राशि : आज आप दूसरों की भलाई करने के लिए आगे आएंगे। नौकरी में बदलाव होगा। बना हुआ काम बिगड़ सकता है। प्रियजन की सलाह मानेंमन को शांत तथा प्रसन्न रखें। आज आपका झुकाव धार्मिक कार्यों के प्रति अधिक रहेगा। किसी नई योजना पर कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान में बढोतरी होगी।

मीन राशि : आज आप नौकरी व व्यवसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

आज का पंचांग | 28th दिसम्बर 2022, बुधवार
  • तिथि : षष्ठी – 08:46 PM
  • नक्षत्र : शतभिषा – 12:46 PM
  • करण : कौलव – 09:46 PM | तैतिल – 08:46 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : सिद्ध – 02:19 PM
  • वार : बुधवार
  • सूर्योदय : 07:12 AM
  • सूर्यास्त : 05:32 PM
  • चन्द्रमा : कुम्भ – 05:56 AM
  • राहुकाल : 12:22 – 01:39 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : पौष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित – कोई नहीं

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,273FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles