राशिफल व पंचांग | 28th अक्टूबर 2025

आज और कल का दिन खास

  • 28 अक्टूबर 2025 : रवि षष्ठी आज।
  • 28 अक्टूबर 2025 : सहस्रार्जुन जयंती आज – मतांतरे।
  • 29 अक्टूबर 2025 : सहस्रार्जुन जयंती कल।
  • 29 अक्टूबर 2025 : बिहार में डालाछठ पर उदयगामी सूर्य को अर्घ्य कल।
  • 29 अक्टूबर 2025 : जलाराम बप्पा जयंती कल।

आज का राशिफल | 28 अक्टूबर, 2025, मंगलवार

मेष राशि : आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी का योग है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन एवं आनन्ददायक दिन है। आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में बेहतरी आएगी, नए संपर्क भी बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे।

वृषभ : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा, प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आज अधूरे कार्य संपन्न होंगे। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें।

मिथुन : आज साहित्य एवं कला के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना है।

कर्क : आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयमपूर्वक कार्य करें। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 23rd फरवरी 2023

सिंह : मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ होगा।

कन्या : ग्रह-नक्षत्र आज आप को धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। आज ना किसी से उधार दें और ना लें।

तुला : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ होगा। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभकरी रहेगी।

वृश्चिक : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें।

धनु : आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।

मकर : आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 19th अप्रेल 2024

कुंभ : आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। भाग्योदय के प्रबल योग है। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा।

मीन : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। सावधानी पूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा ना करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। ध्यान योग करना लाभप्रद रहेगा। घरेलू काम में व्यस्त होंगे।

आज का पंचांग | 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार  

  • षष्ठी शुक्ल पक्ष,मंगलवार
  • कार्तिक मास
  • शरद,कालयुक्त 2082
  • शुभ मुहूर्त : 11:20 AM से 12:04 PM
  • राहुकाल : 2:32 PM से 3:56 PM
  • गुलिक काल : 11:42 AM से 1:07 PM
  • यमघण्टकाल : 8:53 AM से 10:18 AM
  • सूर्योदय : 6:04 AM
  • सूर्यास्त : 5:21 PM
  • चंद्रोदय : 11:51 AM
  • चन्द्रास्त : 10:26 PM
  • तिथि : शुक्ल पक्ष षष्ठी – 8:01 AM तक
  • नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा – 3:46 PM तक
  • योग : सुकर्मा – 7:51 AM तक
  • करण : तैतिल – 7:58 AM तक
  • महीना अमान्त : कार्तिक
  • महीना पूर्णिमांत : कार्तिक
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : तुला
  • चंद्र राशि : धनु
  • दिशाशूल : उत्तर
  • चंद्र निवास : पूर्व
  • ऋतु : शरद
  • अयन : दक्षिणायन

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,295FansLike
112FollowersFollow
3,210SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles