राशिफल व पंचांग | 23rd मार्च 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 23 मार्च 2024 : विश्व मौसम विज्ञान दिवस आज।
  • 24 मार्च 2024 : होलिका दहन कल।
आज का राशिफल | 23rd मार्च, 2024, शनिवार

मेष राशि : अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। आज आपके किए हुए अच्छे कार्यों का श्रेय आपको मिलेगा। बुरे कार्यों का परिणाम इस समय कई गुना अधिक विपरीत होगा अत: अपने कार्यों को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। वाद-विवाद या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धन खर्च होने की संभावना बनती दिख रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए आज का दिन अनुकूल है।

वृषभ राशि : शिक्षार्थियों के लिए बेहतर समय है, यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बनता नजर आ रहा है। आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतनें की आवश्कता है। न्यायालय संबंधित मामले अभी थोड़ा लंबा चलेगें।

मिथुन राशि : आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। आप परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

कर्क राशि : आज करियर और पेशे की दृष्टिकोण से उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। आपको अपने अधीनस्थों और सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, जिससे आपका दायरा भी बढ़ेगा। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 19th नवम्बर 2022

सिंह राशि : आपकी नौकरी की हालात में सुधार संभव है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से विरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापारिक एव व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी आपकी प्रतिष्ठा बिगाडऩे की चेष्टा कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

कन्या राशि : आज का दिन आप में से अधिकतर को अच्छे परिणाम देगा। कुछ मामूली झटकों के बावजूद आप अच्छी प्रगति करेंगे। आपको व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।

तुला राशि : छात्रों के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। सहयोगियों का विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शरीर को आराम करने के लिए पर्याप्त समय दें।

वृश्चिक राशि : छात्रों के लिए यह एक अच्छा दिन है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी इच्छाओं के अनुरूप संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन हमेशा की तरह सुचारु रहेगा। आज के दिन कुछ संपत्ति जुड़े मामले आपको परेशान कर सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य को एक झटका लग सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

धनु राशि : विदेशी व्यापार से संबंधित सौदों को अंतिम रूप देने के लिए यात्रा की योजना बनाई जा सकती है। आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। किन्तु अचानक वित्तीय संकट सतह पर आ सकता है। आपका भागीदार आज आपके लिए अशांति का स्रोत होगा। अपने मिजाज पर आपको संयम रखने की आवश्कता है। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th अक्टूबर 2024

मकर राशि : आज आपको अपने शब्दों के चयन के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते खराब होने की आशंका है। पारिवारिक एवं व्यावासयिक सदंर्भ में मनमुटाव हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। नया उद्यम शुरू करने या अटकलों के लिए समय फिलहाल ठीक नही है। नुकसान होने की संभावना है।

कुंभ राशि : आज आप कुछ हद चुनौतियों का सामना करेंगे, लेकिन अंतत: चीजें आपके पक्ष में होंगी। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं। निवेश करने के लिए आवेगी निर्णय न लें। यह आपकी संतुष्टि के लिए होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि : आज का दिन आपको चौतरफा खुशी देने वाला है। व्यावसायिक रूप से आप सक्रिय और सतर्क रहेंगे। आप अच्छी प्रगति करेंगे। विदेशी संपर्कों से आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक सदस्यों के साथ बात करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप उन्हें भ्रमित न करें।

आज का पंचांग | 23rd मार्च  2024, शनिवार
  • तिथि : त्रयोदशी – 07:20 AM
  • नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी – पूर्ण रात्रि
  • करण : तैतिल – 07:20 AM | गर – 08:39 PM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : शूल – 07:33 PM
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 06:21 AM 
  • सूर्यास्त : 06:34 PM
  • चन्द्रमा : सिंह
  • राहुकाल : 09:24 – 10:56 AM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:03 – 12:52 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles