|| ये साल भी गुज़र गया ||

ये साल भी गुज़र गया

खुशी भी गुज़र गयी मलाल भी गुज़र गया,
बदलते बदलते ये साल भी गुज़र गया,
खुशी भी गुज़र गयी मलाल भी गुज़र गया,
बदलते बदलते ये साल भी गुज़र गया,

आपके लौट आने की थोड़ी सी ही सही, मगर उम्मीद तो थी,
गुज़रते साल संग वो ख्याल भी गुज़र गया,

अब चैन की नींद कहा जीवन में क्योंकि आंखों से ख्वाब गुज़र गया,
दिन का सूरज तो चमकता है जीवन मे पर मेरे आंगन का गुलाब गुज़र गया,

बहुत कुछ कहना था आपसे, बहुत कुछ सुनना था,
आपके कहे शब्दों में अपना सा मतलब चुनना था,

पर वो कौतुक भी गुज़र गया,
पूछने का काल भी गुज़र गया,
गुज़रते गुज़रते ये साल भी गुज़र गया,

मैं अपना सवाल लिए खड़ा रहा मगर,
मैं अपना सवाल लिए खड़ा रहा मगर,
आपके जवाबो के इंतजार में वो सवाल गुज़र गया।

For more Poetry Click HERE

ALSO READ  || बेटी की सीख ||

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,275FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles