Apple ने WWDC 2025 में अपने नए डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम macOS 26 “Tahoe” का अनावरण किया है। यह अपडेट ना सिर्फ मैक के UI को पूरी तरह नया रूप देता है, बल्कि इसमें Continuity, Spotlight, Gaming और AI पर भी फोकस किया गया है।
Apple ने इसे “Liquid Glass” डिज़ाइन के साथ और ज्यादा परिष्कृत व व्यक्तिगत अनुभव देने वाला बताया है। साथ ही, नया Apple Games App, Phone App, और Spotlight Actions जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
macOS 26 Tahoe के प्रमुख फीचर्स
Liquid Glass डिज़ाइन – ट्रांसलूसेंट और इंटरएक्टिव अनुभव
- नया “Liquid Glass” डिज़ाइन टूलबार, साइडबार और मेन्यू बार में भी लागू
- मेन्यू बार अब पूरी तरह पारदर्शी
- लाइट और डार्क मोड दोनों के लिए कस्टमाइजेशन सपोर्ट
- फोल्डर के रंग और आइकन अब यूज़र अपनी पसंद से बदल सकते हैं, इमोजी भी जोड़ सकते हैं
Continuity के साथ iPhone और Mac का गहरा एकीकरण
- Phone App अब मैक पर: कॉल करें, रिसीव करें, Recents और Voicemail एक्सेस करें
- Call Screening और Hold Assist जैसे फीचर्स अब मैक पर उपलब्ध
- Live Activities अब iPhone से सीधे Mac के मेन्यू बार में दिखेंगी
- iPhone Mirroring से Mac पर ही इंटरैक्शन संभव
Spotlight का सबसे बड़ा बदलाव
- अब Spotlight से ईमेल भेजना, नोट बनाना, म्यूज़िक चलाना, शॉर्टकट्स चलाना संभव
- iPhone Apps को भी Mac से एक्सेस किया जा सकेगा (iPhone Nearby हो तो)
- नए Filters और Browse View से Files और Content ढूंढना और आसान
- Spotlight अब User Relevance के आधार पर रिज़ल्ट्स दिखाएगा
- Quick Keys के साथ तुरंत एक्शन पाएँ (जैसे “nm” टाइप करें – New Mail खुल जाए)
Apple Intelligence – macOS पर AI की शक्ति
- Live Translation: Messages, FaceTime और Phone ऐप में रियल-टाइम अनुवाद
- Shortcuts + AI: समय या File-based Action पर ऑटोमेटेड Workflows
- ChatGPT इंटीग्रेशन – शॉर्टकट्स के लिए क्वेरी-जवाब संभव
- AI-Powered Reminders: ईमेल, नोट्स आदि से ऑटो-टास्क एक्सट्रैक्शन
- Reminders ऑटो-कैटेगराइज़ होंगे ताकि जल्दी स्कैन हो सकें
Apple Games App – Mac का नया गेमिंग सेंटर
- सभी गेम्स एक ही जगह: Find, Launch, और Discover
- Game Overlay: गेम छोड़ें बिना सेटिंग्स बदलें, दोस्तों से चैट करें या Invite भेजें
- Low Power Mode: बैटरी बचाते हुए बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस
- अपकमिंग हिट गेम्स:
- Crimson Desert
- Cyberpunk 2077
- InZOI
- Cronos: The New Dawn
- Lies of P: Overture
- Hitman World of Assassination
macOS 26 Tahoe कोनसे Mac पर सपोर्ट करेगा?
| डिवाइस | सपोर्ट |
|---|---|
| MacBook Air (Apple Silicon, 2020 और आगे) | ✅ |
| MacBook Pro (2019, 2020 और आगे) | ✅ |
| iMac (2020 और आगे) | ✅ |
| Mac mini (2020 और आगे) | ✅ |
| Mac Studio (2022 और आगे) | ✅ |
| Mac Pro (2019 और आगे) | ✅ |
- Developer Beta: अभी उपलब्ध
- Public Beta: जुलाई 2025
- Stable Release: फॉल 2025
macOS 26 Tahoe के ज़रिए क्या बदलेगा?
| क्षेत्र | परिवर्तन |
|---|---|
| UI | Liquid Glass डिज़ाइन, कस्टम फोल्डर और इमोजी |
| Continuity | iPhone कॉल्स, Live Activities मैक पर |
| Spotlight | 100+ Actions, Filters, App Launching |
| AI | Live Translation, Smart Shortcuts |
| गेमिंग | नया Apple Games App, Overlay Mode |



