14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइंस डे? जानें किसके बलिदान से जुड़ी है कहानी | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

वैलेंटाइंस डे को दुनिया भर में प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते हैं और इसे खास बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 14 फरवरी को ही वैलेंटाइंस डे मनाने की परंपरा क्यों शुरू हुई? इसके पीछे की कहानी त्याग, प्रेम और बलिदान से जुड़ी हुई है।

कैसे हुई वैलेंटाइंस डे की शुरुआत?

‘ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन’ नामक पुस्तक के अनुसार, रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन को इस दिन फांसी दी गई थी। वे प्रेम और विवाह को बढ़ावा देने में विश्वास रखते थे और उनका मानना था कि जीवन का सार प्रेम में ही निहित है। लेकिन रोम के सम्राट क्लॉडियस द्वितीय इस विचार से सहमत नहीं थे।

राजा क्लॉडियस का प्रेम और विवाह पर प्रतिबंध

  • राजा क्लॉडियस का मानना था कि शादी करने से पुरुषों की ताकत और बुद्धि कमजोर हो जाती है।
  • इसी कारण उन्होंने अपने राज्य में सैनिकों और अधिकारियों के विवाह पर रोक लगा दी।
  • राजा चाहता था कि उसके सैनिक केवल युद्ध पर ध्यान दें और विवाह के बंधन में न बंधें।

संत वैलेंटाइन का विरोध और बलिदान

  • संत वैलेंटाइन ने इस आदेश का विरोध किया और रोम के लोगों को प्रेम और विवाह के लिए प्रेरित किया।
  • उन्होंने गुप्त रूप से कई सैनिकों और अधिकारियों की शादी कराई।
  • जब राजा को इस बात का पता चला तो उसने संत वैलेंटाइन को गिरफ्तार कर लिया और 14 फरवरी 269 ईस्वी को फांसी की सजा दी।
ALSO READ  नवरात्र का 7वां दिन : अभय वरदान प्राप्त करने के लिए करें मां कालरात्रि की पूजा | 2YoDo विशेष

संत वैलेंटाइन और जैकोबस की कहानी

  • ऐसा कहा जाता है कि जब संत वैलेंटाइन जेल में थे, तब वहां के जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस से उनकी दोस्ती हो गई।
  • अपनी मृत्यु से पहले संत वैलेंटाइन ने जैकोबस को अपनी आंखें दान कर दीं, जिससे वह दोबारा देख सकी।
  • उन्होंने जैकोबस के लिए एक पत्र भी लिखा, जिसके अंत में उन्होंने लिखा था “तुम्हारा वैलेंटाइन”।
  • यह शब्द आगे चलकर प्यार का प्रतीक बन गए और लोग अपने प्रियजनों को “Be My Valentine” कहने लगे।

कैसे बना 14 फरवरी प्यार का दिन?

  • संत वैलेंटाइन के बलिदान के सम्मान में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे मनाया जाता है।
  • इसे प्रेम और त्याग का दिन माना जाता है, जिसमें लोग अपने प्रियजनों को उपहार, पत्र और फूल देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं।
  • समय के साथ यह त्योहार सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोग इसे दोस्ती, परिवार और आत्मीय संबंधों के लिए भी मनाने लगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,296FansLike
112FollowersFollow
3,170SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles