|| शाकाहार ||

शाकाहार

वैसे तो जीने के लिए आवश्यक आहार है,
अति उत्तम आहार का प्रकार शाकाहार है ।

प्रकृति ने खाने को दिये कई खाद्यान्न हैं,
गेहूँ,मक्का,बाजरा,दालें कई और धान हैं,
खाद्यान्न प्रायः यही खाता अपना ये संसार है,
अति उत्तम आहार का प्रकार शाकाहार है ।

सब्जियाँ अनेक लौकी,कुम्हड़ा,हरी भाजी है,
आलू,प्याज,गाजर और मूली,हरी ताजी है,
जिन्हें खाकर प्रायः स्वस्थ्य रहता परिवार है,
अति उत्तम आहार का प्रकार शाकाहार है ।

आम,केला,संतरा,नारंगी है अंगूर हैं,
सेव,लीची,खरबूजा,तरबूज कहाँ दूर हैं,
कच्चा नारियल भी मधुर पेय का प्रकार है,
अति उत्तम आहार का प्रकार शाकाहार है ।

आँवला,हर्रा,बहेरा,नीबू और जाम हैं,
इनके सामने भला बीमारी का क्या काम है,
भाँति-भाँति के रखें हम मुरब्बा,अचार हैं,
अति उत्तम आहार का प्रकार शाकाहार है ।

लेखिका
श्रीमती प्रभा पांडेय जी
” पुरनम “

READ MORE POETRY BY PRABHA JI CLICK HERE

DOWNLOAD OUR APP CLICK HERE

ALSO READ  || मजदूर ||

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,210FansLike
112FollowersFollow
2,350SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles