पीएफसी को राजभाषा में श्रेष्ठ कार्य-निष्पादन के लिए ‘राजभाषा कीर्ति’ प्रथम पुरस्कार

मुम्बई, 14 सितंबर । पीएफसी को राजभाषा में श्रेष्ठ कार्य-निष्पादन के लिए ‘क’ क्षेत्र के उपक्रमों की श्रेणी में वर्ष 2019-20 और वर्ष 2020-21 के लिए सर्वोच्च एवं प्रतिष्ठित ‘राजभाषा कीर्ति’ प्रथम पुरस्कार प्रदान किए गए। हिंदी दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में आयोजित हिंदी दिवस समारोह-2021 में माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ये दोनों पुरस्कार निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री रविन्द्र सिंह ढिल्लों को प्रदान किए। पीएफसी को यह पुरस्कार लगातार आठवीं (छठी बार प्रथम) प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर निगम के निदेशक वाणिज्यिक) श्री पी के सिंह, निदेशक) वित्त) श्रीमती परमिंदर चोपड़ा, मुख्य महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री जी जवाहर एवं महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री अरुण श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

2YoDoINDIA News & Media

ALSO READ  पीएफसी ने जारी किए भारत के पहले यूरो ग्रीन बाॅण्ड्स

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,283FansLike
110FollowersFollow
2,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles