राधाष्टमी आज | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

भगवान श्रीकृष्‍ण के जन्‍म के 15 दिन बाद ही राधा अष्‍टमी होती है। राधाष्‍टमी की पूजा के बिना जन्‍माष्‍टमी पूजा अधूरी मानी जाती है।

राधा अष्‍टमी का व्रत करने से जीवन में प्रेम, सुख-समृद्धि, शांति का वास होता है। मान्‍यता है कि जन्‍माष्‍टमी की पूजा का फल तभी पूरा मिलता है जब राधाष्टमी का व्रत और पूजन भी किया जाए।

मथुरा, वृंदावन और बरसाने राधा अष्‍टमी पर भगवान श्रीकृष्‍ण के जन्‍मोत्‍सव जैसा ही उत्‍साह रहता है। पंचाग के अनुसार राधा रानी का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था।

इस बार राधा अष्टमी का व्रत और पूजन रविवार 4th सितंबर 2022 को होगा। राधा अष्टमी पर राधा रानी और भगवान कृष्ण की पूजा-आराधना करने से दांपत्‍य जीवन में सुख और समृद्धि का वास होता है।

राधा अष्टमी का शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि प्रारंभ – शनिवार 3rd सितंबर 2022, दोपहर 12:25 बजे

अष्टमी तिथि समाप्त – रविवार 4th सितंबर 2022, सुबह 10:40 बजे उदया तिथि के अनुसार राधा अष्टमी का पर्व 4th सितंबर 2022 को मनाया जाएगा

राधा अष्टमी की पूजा विधि 

राधा अष्टमी को सूर्योदय से पूर्व स्‍नान कर देवी की पूजा की पूजा और व्रत का संकल्‍प लें। इसके बाद पूजा स्थल पर एक कलश में जल भरकर रखें। एक चौकी पर लाल या पीले रंग का वस्‍त्र बिछा दें और इस पर देव राधा की प्रतिमा के साथ भगवान श्रीकृष्‍ण को भी स्थापित करें। इसके बाद राधा रानी को पंचामृत से स्नान कराके  वस्त्र व आभूषणों से श्रृंगार करें। इसके बाद फल-फूल और मिष्ठान अर्पित करें और राधा कृष्ण के मंत्रों का जाप करें। साथ ही इस दिन देवी के जन्‍म की कथा का श्रवण अवश्‍य करें। आखिर में राधा कृष्ण की आरती करें।

ALSO READ  राधा अष्टमी 2025 : राधा रानी की कृपा से खुलेंगे सुख-संपत्ति के द्वार | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष
राधा अष्टमी का महत्व

कृष्ण प्रिया की आराधना अत्यंत लाभकारी मानी गई है। धर्म ग्रंथों में राधा के बिना श्याम की पूजा अधूरी मानी गई है। कृष्ण जन्माष्टमी के पंद्रह दिन बाद राधा जयंती मनाई जाती है। इस दिन राधा रानी की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। राधा अष्टमी के दिन सुहागिन महिलाओं को व्रत रखने और विधिवत पूजा करने से संतान सुख मिलता और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। मान्यता है कि राधा रानी की उपासना से कृष्ण प्रसन्न होते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,252FansLike
111FollowersFollow
2,940SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles