सैमसंग के यूज़र्स लंबे समय से Android 15 आधारित One UI 7 अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अब एक नई लीक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह दावा किया गया है कि सैमसंग ने अपने कई डिवाइसेज़ के लिए One UI 7 अपडेट का ग्लोबल शेड्यूल तैयार कर लिया है, लेकिन कुछ मॉडलों के लिए इसकी रिलीज़ डेट को मई, जून और जुलाई 2025 तक टाल दिया गया है।
यह जानकारी Reddit यूज़र @The_TAM द्वारा साझा की गई है, जिन्होंने Samsung Members ऐप के “नोटिस सेक्शन” में एक स्क्रीनशॉट के ज़रिए One UI 7 का पूरा रोलआउट शेड्यूल देखा है।
स्क्रीनशॉट के अनुसार, Galaxy S24 सीरीज़, Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 के लिए अपडेट 25 अप्रैल 2025 तक आने की उम्मीद है, लेकिन कई अन्य डिवाइसेज़ को मई, जून और जुलाई तक इंतज़ार करना पड़ेगा।
One UI 7 अपडेट शेड्यूल (लीक जानकारी के अनुसार)
25 अप्रैल 2025 तक
- Galaxy S24 Series
- Galaxy Z Flip6
- Galaxy Z Fold6
25 मई 2025 तक
- Galaxy S23 Series
- Galaxy Tab S10 Series
- Galaxy Z Flip5 / Fold5
- Galaxy S24 FE
- Galaxy Z Flip4 / Fold4
- Galaxy S22 Series
- Galaxy S21 Series & FE
- Galaxy Tab S9 Series
- Galaxy Tab S8 Series
- Galaxy S23 FE
25 जून 2025 तक
- Galaxy Tab S9 FE Series
- Galaxy A35 5G, A55 5G, A16 5G
- Galaxy F16, F15, F55, F34, F54
- Galaxy M16, M15, M35, M55, M55s, M34
- Galaxy A25, A34, A54, A73, A05s, A15
- Galaxy A14, A33, A53
- Galaxy F14 Series, M14 Series
- Galaxy Tab A9+
- Galaxy A06, XCover7
- Galaxy M33, M53
25 जुलाई 2025 तक
- Galaxy Tab A9
Samsung ने यह भी साफ किया है कि अपडेट का टाइमलाइन डिवाइस मॉडल, देश और नेटवर्क ऑपरेटर के आधार पर अलग हो सकता है।
साथ ही, यदि किसी डिवाइस में बग या तकनीकी खामी पाई जाती है, तो उस पर अपडेट रोक दिया जाएगा। हाल ही में Galaxy S24 Series में एक “गंभीर बग” सामने आने के कारण इसका रोलआउट टेम्पररी रूप से रोक दिया गया था।
क्यों है One UI 7 इतना खास?
One UI 7 में Android 15 की तमाम खूबियों को शामिल किया गया है, जिनमें:
- बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन
- एन्हांस्ड नोटिफिकेशन सिस्टम
- Gemini AI इंटीग्रेशन
- लॉकस्क्रीन विजेट्स की वापसी
- यूज़र इंटरफेस में सुधार और फ्लूइड एनिमेशन
इस अपडेट के ज़रिए यूज़र्स को स्मार्टफोन का नया और ज्यादा पर्सनलाइज्ड अनुभव मिलेगा।
One UI 7 अपडेट सैमसंग यूज़र्स के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। हालांकि इसके रोलआउट में थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है, लेकिन इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस सुधार निश्चित रूप से अनुभव को बेहतर बनाएंगे।
यदि आपका डिवाइस लिस्ट में शामिल है, तो अपडेट के लिए नोटिफिकेशन पर नज़र रखें। और हां, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अपडेट से पहले अपने डिवाइस का बैकअप जरूर लें।



