|| मोती हैं बेटियां | MOTI HAI BETIYAN ||

मोती हैं बेटियां

गर होते हैं हीरे बेटे तो,
मोती हैं बेटियां ।
खुशनसीब है वो घर जिस घर,
होती हैं बेटियां ।

बेटें हैं गर वंशज तो,
वंशबीज बोती हैं बेटियां ।

माँ बाप का ही जिस्मो-जिगर,
होती हैं बेटियां ।

कौन कहता है बड़े हैं बेटे और
छोटी हैं बेटियां ।

घर आंगन का धर्म कर्म
संजोती हैं बेटियां ।

बदनसीब है वो घर जिसकी
रोती हैं बेटियां ।

लेखिका
श्रीमती प्रभा पांडेय जी
” पुरनम “

READ MORE POETRY BY PRABHA JI CLICK HERE

DOWNLOAD OUR APP CLICK HERE

ALSO READ  || मैके से संदेश आया है | MAIKE SE SANDESH AAYA HAI ||

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles