राशिफल व पंचांग | 7th नवम्बर 2022

आज और कल का दिन खास 
  • 7th नवम्बर : पूर्णिमा व्रत आज।
  • 8th नवम्बर : कार्तिक पूर्णिमा कल।
  • 8th नवम्बर : कार्तिक स्नानपूर्ण कल।
  • 8th नवम्बर : गुरु नानक जयंती कल।
आज का राशिफल | 7th नवम्बर, 2022, सोमवार

मेष राशि : आज आपका दिन विशेष रूप से लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। कार्यालय में वरिष्‍ठजनों से भी सहयोग मिलेगा और जूनियर्स भी आपकी मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्‍य में सुधार आएगा। दोस्‍तों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। 

वृषभ राशि : आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्‍यापारियों के लिहाज से भी निवेश के लिए दिन अच्‍छा है। आज किए गए निवेश भविष्‍य में आपको धन लाभ करवाएंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। 

मिथुन राशि : भाग्य के साथ पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है। रुके हुए धन के प्राप्‍त होने से परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। अतिथि आगमन के लिए तैयार रहें। 

कर्क राशि : आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा से परहेज करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। घर से बाहर जाते समय उपाय करके निकलें। बिना वजह दूसरों के विवाद में न पड़ें। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से भी थकान महसूस हो सकती है। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 29th नवम्बर 2022

सिंह राशि : आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। मधुर वाणी से किसी को प्रभावित कर पाने में आप सफल रहेंगे। परिवार के साथ आप कहीं बाहर घूमने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। 

कन्या राशि : सुख शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। संतान की ओर से आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। आज आप शॉपिंग करने का भी प्‍लान बना सकते हैं। इस वक्‍त स्‍वास्‍थ्‍य की भी विशेष देखभाल करने की जरूरत है। 

तुला राशि : आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगें उठेंगी, बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। परिवार के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। दोस्‍तों में सबके ऊपर आंख बंद करके भरोसा नहीं किया जा सकता। बेहतर होगा कि आप उन्‍हें जांच परख और आजमाकर देखें फिर भरोसा करें। 

वृश्चिक राशि : आज आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर झुक सकती है। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न हो सकता है। सरकारी कामों में बाधा आ सकती है। यात्राओं के परिणाम खराब आ सकते हैं। बेहतर होगा कि टाल दें। 

धनु राशि : मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। सभी काम बनते हुए नजर आने लगेंगे। अध्‍यापन के कार्यों में आपको आज रुचि रहेगी। रचनात्‍मक और साहित्‍य से जुड़े नवीन कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 2nd जून 2025

मकर राशि : आज रुका हुआ धन आपको अवश्‍य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्‍वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। रुपये-पैसे से जुड़ी निवेश की योजनाओं को आज के दिन आप शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आज दिन शुभ योग में है। 

कुंभ राशि : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा का अनुभव होगा। सेहत भी आज आपका भरपूर साथ देगी। मन प्रसन्‍न रहेगा। व्‍यापारियों को आज अच्‍छा मुनाफा होने की उम्‍मीद है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी आज प्रशंसा मिल सकती है। 

मीन राशि : आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा, किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है, पैसों का लेन-देन न करें। माता के स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट आ सकती है। उन्‍हें आपकी खास देखभाल की जरूरत है। कुछ दान-पुण्‍य के कर्म करने से लाभ होगा।

आज का पंचांग | 7 नवम्बर 2022, सोमवार
  • तिथि : चतुर्दशी – 04:18 PM
  • नक्षत्र : अश्विनी – 00:38 AM
  • करण : वणिज – 04:18 PM | विष्टि – 04:22 AM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : सिद्धि – 10:35 PM
  • वार : सोमवार
  • सूर्योदय : 06:37 AM
  • सूर्यास्त : 05:32 PM
  • चन्द्रमा : मेष   
  • राहुकाल : 07:58 – 09:20 AM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : कार्तिक
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित – 11:42 – 12:26 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles