राशिफल व पंचांग | 6th नवंबर 2024

आज और कल का दिन खास
  • 6 नवम्बर 2024 : सौभाग्य (ज्ञान) पंचमी आज।
  • 6 नवम्बर 2024 : राम जानकी विवाह आज।
  • 6 नवम्बर 2024 : गुरु गोविन्द सिंह का पुण्य दिवस आज। (प्रा.म.)
  • 7 नवम्बर 2024 : पुष्कर मेला कल से होगा शुरू।
  • 7 नवम्बर 2024 : बिहार में कल होगा अस्तगामी डाला छठ पूजन।
  • 7 नवम्बर 2024 : सूर्य षष्ठी व्रत कल।
आज का राशिफल | 06 नवम्बर, 2024, बुधवार

मेष राशि : सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अन्दर नई शक्ति और उर्जा का संचार महसूस करेंगे। दिन के महत्व को समझें और लाभ उठाने से न चूकें। आपका कोई करीबी किसी रुके हुए काम को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं।

वृषभ राशि : आज का दिन आपका व्यस्ततापूर्वक बीतेगा, अधूरे कार्य पूर्ण होंगे, व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्‍छा है। उन्‍हें कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। बहुत दिनों से चली आ रहीं परेशानियां समाप्‍त होंगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मिथुन राशि : आज भाग्य का साथ पाएंगे तो सभी कार्य बनते जाएंगे। उपाय करके ही कार्य की शुरुआत करें तभी कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी। दोस्‍तों के साथ शाम का वक्‍त मौज-मस्‍ती में बीतेगा। किसी अतिथि का भी आगमन हो सकता है। उसकी आवभगत करेंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 24th जून 2025

कर्क राशि : आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के आज कोई कार्य न करें। नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। संतान की ओर से कोई परेशानी वाली बात सामने आ सकती है। झगड़े-विवाद की चीजों से खुद को दूर रखने में ही समझदारी है।

सिंह राशि : आज आपको आपके जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। बस उनकी राय पर ध्यान दें, भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। परिवार के लोग आपकी मदद के लिए खड़े रहेंगे। मित्रों और रिश्‍तेदारों से भी संबंधों में बेहतरी आएगी।

कन्या राशि : आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अचानक कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा संबंधी प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। घर से बाहर यदि किसी काम से जा रहे हैं तो आपको लाभ जरूर होगा।

तुला राशि : आज आपको आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी और यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के बीच में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपकी प्रभावशाली बातें अच्‍छा प्रभाव डालेंगी।

वृश्चिक राशि : आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक हो सकती है। क्रोध और आवेश से बचें, वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त होगी। वाहन सावधानी के साथ धीरे गति से चलाएं। रुपये-पैसे किसी को भी उधार न दें।

धनु राशि : आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी, कार्य पूर्ण होंगे। आज का दिन शुभ है। धन निवेश के बारे में भी आज आप कुछ योजना बना सकते हैं। लाभ होने के योग हैं। शॉपिंग का भी मन बना सकते हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th जुलाई 2023

मकर राशि : अचानक धन लाभ के योग हैं। आज कोई नया कार्य या प्रॉजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे। इसलिए मौके का लाभ उठाकर आगे बढ़ें। नौकरीपेशा और व्‍यापारी दोनों के लिए ही आज का दिन शुभ है।

कुंभ राशि : आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। कार्य सिद्धि का दिन है। आज मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। कोई पिता तुल्‍य व्‍यक्ति कार्यक्षेत्र में आपकी मदद कर सकता है जो कि आपके लिए बहुत ही काम की साबित होगी। आपको प्रॉजेक्‍ट्स में लाभ होगा।

मीन राशि : आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार न दें, यात्रा करने से परहेज करें, मानसिक तनाव से बचें, असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें। धन को भविष्‍य के लिए जमा करके चलें। जो कि आगे चलकर आपको ही लाभ देगा। दूसरों के मामले में पड़ने से अच्‍छा है आप अपने काम में मन लगाएं।

आज का पंचांग | 06 नवम्बर 2024, बुधवार
  • तिथि : पंचमी – 00:43 AM  
  • नक्षत्र : मूल – 11:00 AM
  • करण : बव – 12:34 PM

अगले दिन

  • बालव : 00:43 AM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : सुकर्मा – 10:50 AM
  • वार : बुधवार
  • सूर्योदय : 06:37 AM
  • सूर्यास्त : 05:32 PM
  • चन्द्रमा : धनु
  • राहुकाल : 12:04 – 01:26 PM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : कार्तिक
  • मास पूर्णिमांत : कार्तिक
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नहीं

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,291FansLike
110FollowersFollow
2,960SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles