राशिफल व पंचांग | 6th मई 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 06 मई 2024 : मासिक शिवरात्रि आज।
  • 06 मई 2024 : आज होंगे पंचक समाप्त।
  • 07 मई 2024 : पितृकार्य अमावस्या कल।
  • 07 मई 2024 : गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती कल।
  • 07 मई 2024 : विश्व अस्थमा दिवस कल।
आज का राशिफल | 6 मई, 2024, सोमवार

मेष राशि : अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। नए व्यावसायिक अनुबंध होंगे।

वृषभ राशि : अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन राशि :  कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।

कर्क राशि : अपने वाक् चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

सिंह राशि : अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि : व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे, उत्साह वृद्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला राशि : किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th जनवरी 2026

वृश्चिक राशि : क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जायेंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

धनु राशि : कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति हानिकारक रहेगी।

मकर राशि : संतान के किये कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा, प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि : भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।

मीन राशि : सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत् नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जिद न करें, परिजनों की बात मानें लाभ होगा। घर की साफ-सफाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।

आज का पंचांग | 6 मई 2024, सोमवार
  • तिथि : त्रयोदशी – 02:42 PM 
  • नक्षत्र : रेवती – 05:43 PM
  • करण : वणिज – 02:42 PM | विष्टि – 01:12 AM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : प्रीति – 00:28AM
  • वार : सोमवार
  • सूर्योदय : 05:36 AM 
  • सूर्यास्त : 06:59 PM
  • चन्द्रमा : मीन – 05:43 PM
  • राहुकाल : 07:16 – 08:56 AM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास : वैशाख
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:51 – 12:44 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 7th अगस्त, 2022

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,218FansLike
112FollowersFollow
1,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles