राशिफल व पंचांग | 5th नवम्बर 2022

आज और कल का दिन खास 
  • 5th नवम्बर 2022 : तुलसी विवाह आज।
  • 5th नवम्बर 2022 : शनि प्रदोष व्रत आज।
  • 6th नवम्बर 2022 : वैकुण्ठ चतुर्दशी कल।
आज का राशिफल | 5th नवम्बर, 2022, शनिवार

मेष राशि : आज दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में की कोशिशों से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों में फिर एक नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। पैसों की आवक अच्छी रहेगी और आपको आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता और कोई कोई शुभ समाचार मिलेगा।

वृषभ राशि : आज आप अपने तेवर पर नियंत्रण रखें। आपका व्यवहार कई बार जरूरत से ज्यादा आक्रामक हो सकता है।जीवनसाथी के प्रति व्यवहार उदासीनता भरा रह सकता है। पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आप के लिए बहुत अच्छा और सफलतादायक है। वाहन से भी सावधान रहना होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। पैसों की आवक बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

कर्क राशि : आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अचानक कोई बड़ा अवसर या प्रस्ताव मिल सकता है। कोई खुशखबरी मिलेगी। प्रेम प्रस्ताव आज स्वीकार हो सकता है। पैसों की कमी का दबाव महसूस करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 14th फरवरी 2026

सिंह राशि : आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। संतान के भी कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज आपको करने होंगे। कोई प्रेम संबंध है, तो आज उसके लिए निर्णायक क्षण है। आज आपको या तो अपने विवाह का फैसला करना होगा, या आज आपके संबंध हमेशा के लिए समाप्त हो सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि : आज कुछ आनंदपूर्ण अवसर आएंगे, लेकिन कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। मन में आक्रामकता, असुरक्षा और संकोच- हर तरह की भावना एक साथ बनी रहेगी। प्रेमी के साथ संबंधों में भी आज आश्चर्यजनक ढंग से सुधार होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा।

तुला राशि : आज गणित, इलेक्ट्रानिक्स, या मीडिया से जुड़े किसी नए व्यक्ति के साथ मित्रता हो सकती है। आज आप पैसों से जुड़े सवालों में उलझ सकते हैं। हो सकता है कि आपको अचानक कोई महत्वपूर्ण वस्तु खरीदनी पड़े, और आपकी जेब खाली हो जाए। लेकिन पैसों की अकारण चिंता न करें। रूठों को मनाने में व्यस्त रहेंगे। पैसों की आवक शायद बहुत ही सीमित होगी। स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज किसी अहम काम में ज्यादा जल्दबाजी न करें। दफ्तर में दबे पांव चल रहे विवादों से आप साफ बच सकते हैं, लेकिन अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखें। प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति अपनी तुनकमिजाजी को आपको नियंत्रण में रखना होगा। पैसों की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सुस्ती, आलस और परेशानी वाला रहेगा। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज मिलने वाले विवाह या प्रेम प्रस्तावों पर कोई फैसला न लें। वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल बनी रह सकती है। खर्च आमदनी की तुलना में ज्यादा होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 28th जुलाई 2023

मकर राशि : आज कोई नया या बड़ा काम करने का न मौका है, न आपका मूड होगा। तनावपूर्ण क्षणों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। पैसों की आवक बहुत अच्छी रहेगी। सारी आमदनी को बचत में बदलने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा 

कुंभ राशि : आज आप दिन भर बहुत प्रसन्न और उत्साहित बने रहेंगे। किसी से तीखी बहस में न पड़ें। जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों में प्रगाढ़ता, परिपक्वता और ज्यादा आत्मीयता महसूस करेंगे। महंगी खरीद में पैसे फूंकने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बूते बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

मीन राशि : आज नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। निवेश शुरू करने का अच्छा समय आ गया है। सारा पैसा एक जगह पर निवेश न करें। छोटा जोखिम लें, आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

आज का पंचांग | 5th नवम्बर 2022, शनिवार
  • तिथि : द्वादशी : 05:09 PM
  • नक्षत्र : उत्तराभाद्रपद : 11:57 PM
  • करण : बालव – 05:09 PM | कौलव – 04:47 AM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : हर्षण – 01:22 AM
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 06:35 AM
  • सूर्यास्त : 05:33 PM
  • चन्द्रमा : मीन   
  • राहुकाल : 09:20 – 10:42 AM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : कार्तिक
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:42 – 12:26 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,313FansLike
112FollowersFollow
3,260SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles