राशिफल व पंचांग | 4th मार्च 2026

आज और कल का दिन खास

  • 04 मार्च 2026 : बसंतोत्सव आज।
  • 04 मार्च 2026 : भाई दूज आज – मतांतरे।
  • 04 मार्च 2026 : राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस आज।
  • 05 मार्च 2026 : भाई दूज कल।
  • 05 मार्च 2026 : चित्रगुप्त पूजा कल।
  • 05 मार्च 2026 : कलम दान कल।
  • 05 मार्च 2026 : द्वार पूजा कल।
  • 05 मार्च 2026 : संत तुकाराम बीज कल।

आज का राशिफल | 04 मार्च 2026, बुधवार

मेष : आज मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजन की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे। आज शिवजी के मंदिर में घी दान करें। कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ : जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहे। आज शिव-पार्वती को हलवे का भोग लगाएं और अपने कार्य सिद्धि की कामना करें।

मिथुन : सामाज के कुछ लोग आपके द्वारा किये कार्यों से नाखुश होंगे। हालांकि, इन्हीं कार्यों से परिजन में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे। शिवजी के मंदिर पर केसरिया ध्वज अर्पण करें, विजय होगी।

कर्क : आप की दिनचर्या बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। शिवजी को आकड़े के फूल की माला अर्पण करें। यश बढ़ेगा।

सिंह : व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। शिव पार्वतीजी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें। विवाह कामना पूरी होगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th जुलाई 2025

कन्या : दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है। शिवजी को सूखे मेवे और गुड़ से बने नैवेद्य अर्पण करें। विवाह बाधा दूर होगी।

तुला : आज प्रेम में सफलता मिलने का योग है। आलस्य प्रगति का शत्रु है, इसे त्यागें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। शिवजी को नीले फूल की माला अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

वृश्चिक : आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे। आज रात्री को शिव मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक एवं एक घी का दीपक लगाएं। मुकदमे में विजय मिलेगी।

धनु : पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। शिव-पार्वती को इत्र और लाल वस्त्र अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

मकर: आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें। रुके काम बनेंगे और सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। शिवजी को सूखे मेवे साथ में पांच तरह की मिठाई का नैवेद्य लगाएं। साथ ही, कार्य सिद्धि के लिए निवेदन करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 19th अगस्त 2025

कुम्भ : बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आज शिवजी के मंदिर में पुरुष और स्त्री संबंधित वस्त्रों के साथ मिठाई अर्पण करें। लाभ होगा।

मीन: आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है। आज शिवजी को लाल फूल चढ़ाएं। मनोकामना पूरी होगी।

आज का पंचांग | 04 मार्च 2026, बुधवार 

  • तिथि प्रतिपदा 04:51 PM
  • नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी 07:39 AM
  • करण कौलव, 04:51 PM

अगले दिन 

  • तैतिल 04:54 AM 
  • पक्ष कृष्ण 
  • योग धृति 08:51 AM
  • वार बुधवार   
  • सूर्योदय 06:43 AM 
  • सूर्यास्त 06:22 PM
  • चन्द्रमा सिंह 01:46 PM 
  • राहुकाल 12:33 – 02:00 PM 
  • विक्रमी संवत्  2082
  • शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत चैत्र 
  • शुभ मुहूर्त अभीजित कोई नहीं

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,277FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles