राशिफल व पंचांग | 4th जनवरी 2025

आज और कल का दिन खास
  • 04 जनवरी 2025 : लुईब्रेल की जयंती आज। 
  • 04 जनवरी 2025 : पौष शुक्ल पंचमी आज। 
  • 05 जनवरी 2025 : अनुरूपा षष्ठी कल। 
  • 05 जनवरी 2025 : स्कन्द षष्ठी कल। 
आज का राशिफल | 04 जनवरी, 2025, शनिवार

मेष राशि : आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। खान-पान की बुरी आदतों पर कंट्रोल करें। आज के दिन शारीरिक सुख अच्छा रहेगा। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें। पेशेवर मोर्चे पर नए प्रयोग करने में उपयुक्त संसाधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं।

वृषभ राशि : आज किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। ये दिन सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। कोई नजदीकी कहीं घूमने जाने के लिए कह सकता है। जो लोग उपयुक्त आवास की खोज में लगे हैं उनकी बात बन सकती है।

मिथुन राशि : आज के दिन परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास घातक साबित हो सकता है। अगर किसी से प्यार का इजहार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। आर्थिक लाभ भी होगा।

कर्क राशि : आज आप अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखें। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 29th दिसम्बर 2024

सिंह राशि : आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, सफलता प्राप्त होगी। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके किसी महत्वपूर्ण विचार या योजना को मान्यता मिलेगी।

कन्या राशि : आज आपको घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। सामाजिक समारोह में शामिल होने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिस्थिति आपके वश से बाहर होने की संभावना है। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा।

तुला राशि : आज आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम-बढ़ेगा। कार्य सफलता से आपका उत्साह बढ़ेगा। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर आपको मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि : आज प्रात:काल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं लेकिन ऐसा आपको छुपकर करना होगा। लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

धनु राशि : बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अ’छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 24th मार्च 2024

मकर राशि : आज शारीरिक और मानसिक आरोग्य अ’छा रहेगा। धन लाभ के साथ कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत खास है। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। आज पैसों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना लें। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है।

कुम्भ राशि : आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। घर में शांति बनी रहेगी। भावनात्मक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांस व मनोरंजन में समय बीतेगा आप एक-दूसरे के और पास आ सकते हैं

मीन राशि : आज आपके काम करने की कला और चरित्र से लोग प्रभावित होंगे। आज नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें।

आज का पंचांग | 04 जनवरी 2025, शनिवार 
  • तिथि : पंचमी – 10:03 PM
  • नक्षत्र : शतभिषा – 09:24 PM
  • करण : बव – 10:53 AM
  • बालव : 10:03 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : सिद्धि – 10:07 AM
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 07:14 AM 
  • सूर्यास्त : 05:37 PM
  • चन्द्रमा : कुम्भ
  • राहुकाल : 09:50 – 11:08 AM 
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : पौष
  • मास पूर्णिमांत : पौष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:05 – 12:46 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,275FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles