राशिफल व पंचांग | 3rd मार्च 2024

आज और कल का दिन खास 
आज का राशिफल | 3 मार्च, 2024, रविवार

मेष राशि : आज आप घर की बातों के प्रति अधिक ही ध्यान देंगे। परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट का विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है।

वृषभ राशि : विदेश में स्थित स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। एक-दो धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन प्रफुल्लित होगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप अस्वस्थ हो सकते हैं। खर्च अधिक होने से आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव हो सकता है। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना से अच्छा फल मिलेगा।

कर्क राशि : आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना अधिक है। साझेदारों से लाभ होगा। छोटा सा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th अगस्त 2025

सिंह राशि : स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। व्यवसाय में साथ काम करने वालों का सहयोग आज नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी से संभलकर चलें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे।

कन्या राशि : आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। संतान के भविष्य की चिंता आपको हो सकती है। शेयर-सट्टे में ध्यान रखना होगा। मन में खिन्नता का अनुभव हो सकता है। आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

तुला राशि : आज आप शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव कर सकते हैं। माता के विषय में चिंता हो सकती है। प्रवास को आज संभव हो तो टाल दें। पारिवारिक वातावरण में कलह न हो, ध्यान रखें। सामाजिक रूप से अपमानित न हो, ध्यान रखें। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करें। संभव हो तो यात्रा या प्रवास टाल दें।

वृश्चिक राशि : नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर प्रसन्नता बनी रहेगी। परिजनों के साथ आप आनंदपू्र्वक समय बिता सकेंगे। वाणी पर संयम रखें। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए इसका ध्यान रखें। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य सफलता मिलेगी।

धनु राशि : आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खराब न हो, ध्यान रखें। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 30th अक्टूबर 2024

मकर राशि : आज मन प्रफुल्लित रहेगा। आज मन से आप धार्मिक रहेंगे। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट से दूर होगा।

कुंभ राशि : आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता हो सकती है। परिजनों के साथ कलह होने की आशंका है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलें। खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मीन राशि : आज आकस्मिक धन लाभ की संभावना अधिक हैं। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से संपर्क हो पाएगा। जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा।

आज का पंचांग | 3 मार्च  2024, रविवार
  • तिथि : सप्तमी – 08:47 AM
  • नक्षत्र : अनुराधा – 03:55 PM
  • करण : बव – 08:47 AM | बालव – 08:55 PM   
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : हर्षण – 05:23 PM             
  • वार : रविवार
  • सूर्योदय : 06:43 AM 
  • सूर्यास्त : 06:22 PM
  • चन्द्रमा : वृश्चिक      
  • राहुकाल : 04:55 – 06:22 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:09 -12:56 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 16th जनवरी 2024

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,259FansLike
112FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles