राशिफल व पंचांग | 31st जनवरी 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 31 जनवरी 2007 को भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी।
  • 01 फरवरी 2003 को अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
आज का राशिफल | 31 जनवरी, 2024, बुधवार

मेष राशि : आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा। बातें कम और काम ज्यादा करें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे है। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।

वृषभ राशि : आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है, संभल जायें। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन राशि : व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारियों  में प्रवेश कर सकते हैं। अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।

कर्क राशि : नौकरीपेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जो उन्हें प्रगति देगा। अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में जरूर सुधार होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 23rd अक्टूबर 2025

सिंह राशि : आपको अपनी प्रतिभा और निवेशित प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।

कन्या राशि : आपका पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्वल रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगी।

तुला राशि : कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें।आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।

वृश्चिक राशि : व्यावसायिक क्षेत्र में आपके अपने वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध होंगे। आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

धनु राशि : नया उद्यम शुरू करने या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए यह एक बहुत अच्छी अवधि है। अपने बलबूते पर काम करें। दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

मकर राशि : आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और आपको सफलता के आज अवसर मिलेंगे। नए अधिग्रहण हो सकते हैं। व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th सितम्बर 2023

कुम्भ राशि : अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें, अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन राशि : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अकेले काम करके लंबित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।

आज का पंचांग | 31 जनवरी 2024, बुधवार
  • तिथि : पंचमी – 11:39 AM
  • नक्षत्र : हस्त – 01:08 AM
  • करण : तैतिल – 11:39 AM | गर – 00:55 AM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : सुकर्मा – 11:40 AM
  • वार : बुधवार
  • सूर्योदय : 07:10 AM 
  • सूर्यास्त : 05:59 PM
  • चन्द्रमा : कन्या   
  • राहुकाल : 12:34 – 01:55 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : माघ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नहीं

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,277FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles