आज और कल का दिन खास
- 30 अक्टूबर 2025 : गोपाष्टमी आज।
- 30 अक्टूबर 2025 : गौ पूजन आज।
- 30 अक्टूबर 2025 : दुर्गाष्टमी आज।
- 31 अक्टूबर 2025 : कुष्माण्ड – अक्षय – आंवला नवमी कल।
- 31 अक्टूबर 2025 : पुष्कर मेला कल से प्रारम्भ।
- 31 अक्टूबर 2025 : पंचक कल से होगा प्रारम्भ।
Horoscope and Panchang | 30th October 2025 | राशिफल व पंचांग | 30th अक्टूबर 2025 | 2YoDoINDIA News Network
— 2YoDoINDIA (@2yodoindia) October 29, 2025
For more Details visit : https://t.co/yQSRM2FwQr#2YoDoINDIA #ZodiacSign #Horoscope #Panchang #DailyHoroscope #Astrology #DailyPanchang #Rashifal pic.twitter.com/Rvr7ocXVRO
आज का राशिफल | 30 अक्टूबर, 2025, गुरुवार
मेष: धैर्य और समझदारी से दिन गुजारें। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आएंगी। यात्रा हो सके तो टालें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे, थकान महसूस करेंगे।
वृषभ: हंसी-मजाक और मनोविनोद में रुचि रहेगी। आज दैनिक कार्यों से हटकर कुछ अलग और रचनात्मक करना चाहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
मिथुन: आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होता रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। कार्य क्षेत्र में एक नई शुरुआत करेंगे और नई योजनाओं पर काम आरंभ करेंगे।
कर्क: सितारों की स्थिति अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में तालमेल से आनंदित रहेंगे। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा।
सिंह: इधर-उधर की बातों को सोचकर आप उलझन में रहेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखें विवाद की आशंका है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें, जोखिम लेने से बचें। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा।
कन्या: बड़े बुजुर्गों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारी सहायक रहेंगे। प्रयास कीजिए आज सभी कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी।
तुला: थकान और आलस महसूस करेंगे लेकिन चढ़ते सूरज के साथ आप भी सक्रिय होंगे। दिन कुल मिलाकर आपका शुभ होगा। धन लाभ का योग है। परिश्रम करेंगे और बदले में मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ आनंद के पल गुजारेंगे।
वृश्चिक: परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। मित्रों और सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। व्यवहार में उग्रता और अहं का भाव आ सकता है, संयम रखें। जो भी काम करना है बेहिचक कीजिए आज सफलता कदम चूमेगी। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे।
धनु: आज आपका मन चंचल रहेगा, महत्वपूर्ण विषयों पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। व्यय का योग है, अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य के मामले में धन खर्च हो सकता है।
मकर: आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। कार्यालय में अनुकूल स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों की रुचि पढने-लिखने में रहेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।
कुंभ: आज दिन भर व्यस्त रहेंगे। उर्जा और उत्साह बना रहेगा। तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। कर्म प्रधान दिन है, जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। दूसरों के मामलों से दूर रहें, पुराने अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।
मीन: दिन मिलाजुला रहेगा। आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर भी करें। भाग्य और परिश्रम मिलकर सफल बनाएंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म में रुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही ना करें।
आज का पंचांग | 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार
- अष्टमी शुक्ल पक्ष,गुरुवार
- कार्तिक मास
- शरद,कालयुक्त 2082
- त्यौहार : गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
- शुभ मुहूर्त : 11:20 AM से 12:04 PM
- राहुकाल : 1:07 PM से 2:31 PM
- गुलिक काल : 8:54 AM से 10:18 AM
- यमघण्टकाल : 6:05 AM से 7:30 AM
- सूर्योदय : 6:05 AM
- सूर्यास्त : 5:19 PM
- चंद्रोदय : 1:13 PM
- चन्द्रास्त : 12:24 AM
- तिथि : शुक्ल पक्ष अष्टमी – 10:07 AM तक
- नक्षत्र : श्रावण – 6:34 PM तक
- योग : शूल – 7:21 AM तक
- करण : बव – 10:03 AM तक
- महीना अमान्त : कार्तिक
- महीना पूर्णिमांत : कार्तिक
- विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
- शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
- सूर्य राशि : तुला
- चंद्र राशि : मकर
- दिशाशूल : दक्षिण
- चंद्र निवास : दक्षिण
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।