राशिफल व पंचांग | 30th जून 2025

आज और कल का दिन खास
  • 30 जून 2025 : हेरा पंचमी आज।
  • 30 जून 2025 : द्वारकाधीश जी का पाटोत्स्व आज।
  • 30 जून 2025 : सांई टेऊंराम जी की जयंती आज।
  • 30 जून 2025 : वल्लभाचार्य जी का बैकुण्ठ गमन दिवस आज।
  • 01 जुलाई 2025 : कुमार – कुसुंबा – कर्दप षष्ठी कल।
  • 01 जुलाई 2025 : C.A डे कल।
  • 01 जुलाई 2025 : डॉक्टर डे कल।
आज का राशिफल | 30 जून, 2025, सोमवार

मेष राशि : व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देना बंद करें। आप की सोच बदलने की जरूरत है।

वृषभ राशि : धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

मिथुन राशि : सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवायेंगे।

कर्क राशि : आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालो से सावधान रहें। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 23rd मई 2025

सिंह राशि : स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विधुत उपकरण खरीदने के योग है। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते है।

कन्या राशि : किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

तुला राशि : वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिग? सकते है। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

वृश्चिक राशि : छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, वह आज कोई और कर जायेगा। शत्रु हावी हो सकते है।

धनु राशि : स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव हैं।

मकर राशि : अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुम्भ राशि : अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 31st दिसंबर 2023

मीन राशि : अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ो की बातों को सुने उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।

आज का पंचांग | 30 जून 2025, सोमवार  
  • तिथि : पंचमी – 09:26 AM
  • नक्षत्र : मघा – 07:21 AM 
  • करण : बालव – 09:26 AM
  • कौलव : 09:49 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : सिद्धि – 05:20 PM
  • वार : सोमवार   
  • सूर्योदय : 05:26 AM 
  • सूर्यास्त : 07:22 PM
  • चन्द्रमा : सिंह
  • राहुकाल : 07:10 – 08:55 AM 
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : आषाढ
  • मास पूर्णिमांत : आषाढ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:56 – 12:52 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,296FansLike
112FollowersFollow
3,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles