राशिफल व पंचांग | 2nd सितम्बर, 2022

आज और कल का दिन खास 
  • 2nd सितम्बर 2022 : श्री बलदेव षष्ठी आज।
  • 3rd सितम्बर 2022 : राधा अष्टमी प्रारम्भ कल।
आज का राशिफल | 2nd सितम्बर, 2022, शुक्रवार

मेष राशि : अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।

वृषभ राशि : अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यवसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन राशि : कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।

कर्क राशि : अपने वाक् चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

सिंह राशि : अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत को सुधार लें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि : व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृ्द्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला राशि : किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 5th अप्रेल 2025

वृश्चिक राशि : क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जायेंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी, भय का वातावरण बनेगा। यात्रा आदि से लाभ होगा। मात-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

धनु राशि : कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, हानि से बचें, कुसंगति हानिकारक रहेगी।

मकर राशि : संतान के किये कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा और प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि : साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी। धनलाभ होता रहेगा। नया मकान व दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशि : सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जिद न करें, परिजनों की बात मानें, लाभ होगा। घर की साफ-सफाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।

आज का पंचांग | 2nd सितम्बर 2022, शुक्रवार
  • तिथि : षष्ठी – 01:53 PM
  • नक्षत्र : विशाखा – 11:47 PM
  • करण : तैतिल – 01:53 PM | गर – 01:14 AM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : एन्द्र – 07:15 PM
  • वार : शुक्रवार
  • सूर्योदय : 05:59 AM
  • सूर्यास्त : 06:42 PM
  • चन्द्रमा : तुला – 05:56 PM
  • राहुकाल : 10:45 – 12:20 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : भाद्रपद
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:55 – 12:46 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,196FansLike
111FollowersFollow
2,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles